Desi Jugaad Viral Video: जुगाड़ की बात होती है तब हम भारतीयों का नाम दिमाग में पहले आता है। जुगाड़ के मामले में सचमुच हमारा कोई तोड़ नहीं है। अभी जुगाड़ से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स ने अपनी बाइक चोरों से बचाने का तगड़ा जुगाड़ खोज निकाला। शख्स ने बाइक एक ऐसा सिस्टम फिट कर दिया जिसे देख चोरों का सरदार भी पागल हो जाएगा।
शख्स ने निकाला तगड़ा जुगाड़
वायरल वीडियो में देखेंगे शख्स ने बाइक के हैंडल लॉक में देसी लॉक फिट कर दिया। इसके बाद उसमें शख्स बकायदा ताला भी लगाता है। कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि शख्स बाइक सड़क किनारे खड़ी करता है। इसके तुरंत बाद शख्स दरवाजों में लगाने वाला ताला निकलाता है। शख्स ने अगले ही सेकंड में ताला बाइक में लगा दिया।
यहां एक्स पर देखें वीडियो
आखिर में देखकर मालूम होता है कि बाइक चुराने वाला चोर भी ऐसा लॉक देखकर पागल हो जाएगा। मगर चाहकर भी बेचारा हैंडल लॉक नहीं तोड़ पाएगा। मालूम हो वायरल वीडियो एक्स पर @choudharyvish02 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
