वायरल न्यूज़

मछली फ्राई करने चला था शख्स, मगर खुद फ्राई होने से बाल-बाल बचा, दिल थामकर देखें VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 24, 2025, 08:59 AM IST

Today Viral Video: वीडियो में देखेंगे कि कुछ दोस्त नदी में नहाने और मछली पकड़ने पहुंचे हैं। मगर तभी एक लापरवाही जान की मुसीबत बन गई। इसमें एक शख्स लापरवाही की वजह से खुद खौलते तेल में गिरने से बाल-बाल बचा।

Image

वायरल वीडियो में देखेंगे कैसे जरा सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है। (Photo/Instagram)

Today Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया हजारों लाखों वीडियो से भरी पड़ी है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर रोज बड़ी तादाद में वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ हंसाते हैं तो कई बार रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इनमें लापरवाही से जुड़े वीडियो भी सामने आते हैं जब लोगों की जान पर बन आती है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही होश उड़ाने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में देखेंगे कि कैसे एक शख्स लापरवाही की वजह से खुद खौलते तेल में गिरने से बच गया। शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि कुछ दोस्त नदी में नहाने और मछली पकड़ने पहुंचे हैं।

मछली की जगह खुद हो जाता फ्राई

इसमें दोस्तों के हाथ एक बड़ी सी मछली लगती है, जिसे वहीं फ्राई करके खाने का पूरा इंतजाम है। किनारे पर आग जलाई गई है और कढ़ाई में तेल खौल रहा है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि एक शख्स के हाथ में मछली है जिसे फ्राई किया जाना है। शख्स कढ़ाई के करीब पहुंचा और मछली उसमें डालता है। मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया सचमुच दिल थामकर देखें।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

बाल-बाल बची जान

इसमें देखेंगे शख्स ने जैसे ही मछली खौलते हुए तेल में डाली इसमें कढ़ाई ज्वालामुखी बन गई। इसमें से इतनी खतरनाक आग निकली और शख्स खुद की उसकी चपेट में आ गया। गनीमत रही की शख्स पानी में ही था और तुरंत नदी में छलांग लगा। वरना मछली फ्राई करने के उलट शख्स खुद बुरी तरह आग में झुलस जाता है। मालूम हो वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर ronielsouza21 नाम के हैंडल से शेयर हुआ है जो लाखों वीडियो और लाइक बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article