वायरल न्यूज़

Viral Video: डांस कर रहे दूल्हे पर शख्स ने कर दी थप्पड़ों की बरसात, नजारा देख दुनिया बदल जाएगी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हे के साथ ऐसा खेल हुआ जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। कई लोग तो इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दूल्हे के साथ हुआ खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे के साथ हुआ खेल
  • शख्स ने दूल्हे पर कर दी थप्पड़ों की बरसात
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) शेयर कर माहौल बनाते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Groom Video) तो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिमाग जरूर एक पल के लिए घूम जाएगा। क्योंकि, एक दूल्हे के साथ ऐसा खेल हुआ, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

ये तो हम सब जानते हैं हर दूल्हे-दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि उसकी शादी सबसे अलग, खास और यादगार हो। कुछ कपल तो अपनी शादी में जमकर धमाल मचाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी एक दूल्हा अपनी शादी में माहौल बना रहा था। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह दूल्हा लोगों के साथ जमकर ठुमके लगा रहा है। दूल्हा मस्ती में डूबे हुआ था कि अचानक एक शख्स उसपर थप्पड़ों की बरसात करने लगता है। आलम ये है कि शख्स को दूल्हे को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने लगता है। जिस तरह का नजारा था उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। देखें वीडियो...

दूल्हे के साथ हुआ खेल

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी घूम गया होगा। हो सकता है कुछ लोग इस नजारे को देखकर ठहाके लगा रहे हों। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'vikrmaparmar' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि दूल्हे के साथ तो खेल हो गया। किसी का कहना है कि ऐसा कौन करता है भाई? तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article