वायरल न्यूज़

Dance Video: बुढ़ापे में ताऊ ने किया हाहाकारी मुर्गा डांस, अंदाज देखकर आप भी नाचने पर हो जाएंगे मजबूर

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर ताऊ का एक डांस वीडियो धमाल मचा रहा है, जिसमें उनका अंदाज देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और चटकारे भी ले रहे हैं।

Image

ताऊ का हाहाकारी डांस (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • ताऊ का हाहाकारी डांस
  • स्वैग देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर आज कल हर कोई धमाल मचाने में लगा हुए हैं। बच्चों से लेकर बूढ़े तक में सोशल मीडिया को लेकर काफी क्रेज है। कुछ लोग तो काफी अनोखे अंदाज में वीडियो बनाकर वायरल (Today Viral Video) हो रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों को पोपट भी बन रहा है। इसी कड़ी में एक ताऊ का डांस वीडियो (Dance Video) सामने आया है, जिसमें उन्होंने हाहाकारी मुर्गा डांस (Murga Dance) किया है। आलम ये है कि ताऊ का अंदाज देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

आज तक आपने डांस के कई वीडियो देखे होंगे। कुछ डांस वीडियो तो इतने फनी होते हैं कि देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ डांस वीडियो को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो में ताऊ ने ऐसा मुर्गा डांस किया, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। वीडियो में आप देख सकते हैं डीजे पर मुर्गा डांस वाला म्यूजिक बज रहा है। म्यूजिक सुनते ही ताऊ बेकाबू हो गए और जमकर ठुमके लगाने लगे। देखें डांस वीडियो...

ताऊ का हाहाकारी डांस

वीडियो देखकर आपका मन भी झूमने के लिए बेताब हो रहा होगा। कई लोग तो जरूर झूम रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'pradhan2655' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ताऊ ने तो माहौल ही बदल दिया। किसी का कहना है कि ताऊ तो फायर है फायर। तो आपको इनका अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article