Viral Video: सोशल मीडिया के दौर में हर दिन कला और प्रतिभा के नए-नए रूप देखने को मिलते हैं। कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ नजारों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा ही हैरतअंगेज वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसने यूजर्स और दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है। किसी धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव के दौरान बनाए गए इस वीडियो में एक बैंड वादक ने अपने अद्भुत संतुलन और कौशल से सभी का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि बार-बार लोग इस वीडियो को देख रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में ढोल-ताशों के साथ एक बैंड पार्टी सड़क पर अपनी प्रस्तुति देती नजर आ रही है। सफेद लिबास और लाल पगड़ी में सजे ढोलकिया अपने भारी-भरकम विशाल ढोल को पूरे उत्साह के साथ बजा रहे होते हैं। तभी माहौल में एक जबरदस्त मोड़ आता है। बैंड का एक वादक अपने भारी ढोल को कई फीट ऊपर हवा में उछाल देता है। पहली नजर में देखने वाले को लगता है कि शायद ढोल नीचे गिरकर टूट जाएगा या किसी दुर्घटना का कारण बनेगा। लेकिन, इसके ठीक अगले ही पल, वह वादक ज़मीन पर पीठ के बल लेट जाता है और गिरते हुए विशाल ढोल को सीधे अपने चेहरे और माथे के सहारे रोक लेता है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह रही कि चेहरे पर इतना भारी ढोल टिके होने के बावजूद वादक का ध्यान और ताल बिल्कुल भी नहीं भटका। वह जमीन पर लेटे-लेटे ही पूरे जोश और सटीकता के साथ स्टिक से ढोल बजाता रहा। संतुलन और टाइमिंग का यह संगम इतना सटीक था कि वहां मौजूद लोग टकटकी लगाए देखते रह गए। देखें वीडियो...
ढोलक वाले ने बनाया माहौल
वीडियो देखकर आपका भी झूमने का मन कर रहा होगा। सोच रहे होंगे कि ढोल वाले ने तो गजब का माहौल बना दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को gurunanakarmyband नाम के पेज से शेयर किया गया है। वहीं, वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। यूजर्स इस ढोलकिया के अटूट विश्वास, वर्षों की मेहनत और अद्भुत संतुलन क्षमता की सराहना कर रहे हैं। हालांकि, कई लोगों का यह भी कहना है कि इस तरह के स्टंट के लिए सालों के अभ्यास की आवश्यकता होती है और आम लोगों को बिना प्रशिक्षण के ऐसे खतरनाक कारनामे आजमाने से बचना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
