वायरल न्यूज़

देसी भैंस का मॉडर्न अवतार!भूसा छोड़कर चखा पिज्जा का स्वाद, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी भैंस को चीजी पिज्जा का स्लाइस खिलाता हुआ नजर आ रहा है। जिस तरह का माहौल था उसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

चटकारे लेकर पिज्जा खा रही थी भैंस (तस्वीर साभार- @aps_agritech)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार जानवरों (Animal Video) के मजेदार और अनोखे वीडियो सबसे ज्यादा ध्यान खींचते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स अपनी भैंस के सामने पिज्जा का स्लाइस लेकर पहुंच जाता है। जिसमें भैंस का रिएक्शन देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपने हाथ में पिज्जा का बड़ा सा चीजी स्लाइस लेकर तबेले में खड़ी भैंस के पास जाता है। जैसे ही पिज्जा भैंस के मुंह के पास लाया जाता है, भैंस उसे बड़े गौर से देखती है और फिर मजे से उसे खाने की कोशिश करती है। वीडियो में पीछे से एक फनी ऑडियो भी चल रहा है 'और बताओ, थाना था लिया जी...', जो इस पूरे नजारे को और भी ज्यादा मजेदार बना देता है। भैंस भी चटकारे लेते हुए मजे से पिज्जा खाती है और मजेदार रिएक्शन देती है, जिसे देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। देखें वीडियो...

    पिज्जा लवर भैंस

    वीडियो देखकर आपकी हंसी भी नहीं रुक रही होगी। कई लोग तो बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे होंगे। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को aps_agritech नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए यूजर्स इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है भैंस भी पिज्जा प्रेमी निकली। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब से भैंस को सिर्फ घास नहीं, पिज्जा ही पसंद आएगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article