वायरल न्यूज़

Viral Video: गर्मी से बचने के लिए बना दी ऐसी अनोखी बाइक, जुगाड़ देखकर चकरा गया लोगों का दिमाग

Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखकर हर कोई दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

जुगाड़ से बना दी अनोखी बाइक (तस्वीर साभार- @disko_ak)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है, यहां कब, क्या वायरल (Trending Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे मामले देखने को मिल जाते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग दिनभर ठहाके लगाते रहते हैं। वहीं, कुछ मामले सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। दरअसल, गर्मी से बचने के लिए शख्स ने बाइक पर ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसने अलग ही माहौल बना दिया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आप सबने आज तक जुगाड़ के एक से एक अनोखे मामले देखे होंगे। कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। जबकि, कुछ जुगाड़ तारीफ के काबिल होते हैं और बड़े-बड़े धुरंधर भी उसके सामने फीके पड़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के एक से एक अनोखे वीडियो शेयर होते रहते हैं। एक बार जुगाड़ का एक धांसू वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक शख्स ने जुगाड़ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके गर्मी से बचने के लिए अनोखी बाइक बना दी। जिसने भी यह जुगाड़ देखा वो एक पल के लिए दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आप भी देखें जुगाड़ का ये मजेदार वीडियो...

शख्स का अनोखा जुगाड़

इस जुगाड़ का देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि भाई ने तो सच में गदर काट दिया। इंस्टाग्राम पर जुगाड़ का यह वीडियो 'disko_ak' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये जुगाड़ भारत से बाहर ना जाए। कुछ का कहना है कि इस जुगाड़ के आगे तो अमेरिका भी फेल है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article