वायरल न्यूज़

Video: हेलीकॉप्टर उड़ते ही हैंडल पकड़कर लटक गया शख्स, आगे जो नजर आया आपकी कांप उठेगी आत्मा

Viral Video: देखा जा सकता है कि जैसे ही हेलीकॉप्टर उड़ान भरने जा रहा होता है, वैसे ही एक शख्स उसके पास पहुंचता है। इसके बाद उसके पैर का हैंडल पकड़कर लटक जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स ऊपर उड़ रहे हेलीकॉप्टर के साथ ही हवा में उड़ जाता है।

Image

हेलीकॉप्टर स्टंट (इंस्टाग्राम)

Viral Video: इस धरती पर तरह-तरह के लोग होते हैं। कुछ लोग अपने जीवन से बहुत प्यार करते हैं और वह अपनी लाइफ को बचा-बचाकर चलते हैं। वहीं कुछ लोग अपने आपको किसी तुर्रम खां से कम नहीं समझते। इसके बाद वह अपनी जान जोखिम में डालकर अजीबोगरीब हरकतें करते हैं। आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें कोई शख्स खतरनाक स्टंट करके अपनी जान जोखिम में डालता दिखाई दिया होगा।

रूह कंपाने वाला वीडियो हुआ वायरल

इसी क्रम में इंटरनेट पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों की रूह कंपा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ऐसा खूंखार स्टंट करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी जगह एक हेलीकॉप्टर आया था। इस हेलीकॉप्टर को देखने के लिए वहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा होती है। लोग हेलीकॉप्टर देख रहे होते हैं, इसी बीच उसके पंखे घूमने लगते हैं और वह उड़ान भरने वाला होता है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही हेलीकॉप्टर उड़ान भरने जा रहा होता है, वैसे ही एक शख्स उसके पास पहुंचता है। इसके बाद उसके पैर का हैंडल पकड़कर लटक जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स ऊपर उड़ रहे हेलीकॉप्टर के साथ ही हवा में उड़ जाता है। आप देख सकते हैं कि हेलीकॉप्टर फुल स्पीड में आसमान में उड़ान भर लेता है। फिलहाल ये नहीं पता चल पाया है कि आगे क्या हुआ, लेकिन वीडियो में जो नजारा दिख रहा है वह बहुत ही खौफनाक है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article