वायरल न्यूज़

हद है भाई! शख्स को रील का चढ़ा ऐसा बुखार, भालू को पिलाया कोल्ड ड्रिंक; इंटरनेट पर Video Viral

Video Viral: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के लिए लोग कई तरह के अजीबोगरीब वीडियो बनाते हैं। उनका मकसद बस इतना होता है कि किसी तरह से कुछ व्यूज मिल जाएं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

शख्स ने भालू को पिलाया कोल्ड ड्रिंक(Instagram/karmadoma_15)

Viral Video: सोशल मीडिया पर चंद व्यूज पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। इसके लिए तरह -तरह के रील्स बनाते हैं। ताकि उनकी वीडियोज को थोड़े व्यूज, लाइक, कमेंट मिल जाए और वह वायरल हो जाएं। इसके लिए वो हर एक हथकंडा अपनाते हैं। सड़कों पर डांस और खतरनाक जगहों पर स्टंट करते हुए भी आपने कई वीडियो देखे होंगे।

भालू इंसानों की तरह कोल्ड ड्रिंक का लेता है मजा

अब सोशल मीडिया पर शख्स के वायरल इसी वीडियो को देख लीजिए। वह खुद को फेमस करने के लिए या वीडियो पर चंद व्यूज लेने के लिए भालू को कोल्ड ड्रिंक पीला रहा है। यह वायरल वीडियो छत्तीसगढ के कांकेर जिले की बताई जा रही है। जब शख्स भालू को कोल्ड ड्रिंक की खुली हुई बोतल पकड़ाता है। तो वह भालू इंसानों की तरह कोल्ड ड्रिंक को पी रहा होता है। इस वीडियो को एक्स पर VishweshTi92858 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।

जान से ना करें खिलवाड़

सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल है। ऐसे में जरा सोचिए युवक पर अगर भालू हमला कर देता तो उसकी जान भी जा सकती थी। या वह गंभीर रूप से घायल हो सकता था। ऐसे में सावधानी बरतें। वीडियो पर कुछ व्यूज पाने के चक्कर में अपनी जान से खिलवाड़ ना करें।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article