Murshidabad Viral Video: इंटरनेट पर आपने कई सारे जुगाड़ वाले वीडियो देखे होंगे लेकिन कई बार कुछ जुगाड़ वाले वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें दिमाग ही हिल जाता है। वैसे आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए बनाया है। जुगाड़ का ये शानदार वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल शहर का है, जहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की इच्छा पूरी करते हुए एक चलने वाला बेड बनाया है। ये बेड कार की तरह जमीन पर चलता है। दरअसल, ये एक कार ही है, जिसे मॉडिफाइड कर बेड में तब्दील किया गया है। प्यार के लिए इंसान क्या कर सकता है, ये वीडियो इसका जीता-जागता उदाहरण है।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इस कारीगर को भारत रत्न मिलना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अब भाई वर्क फ्रॉम रोड करेगा। बता दें, इस वीडियो को noyabsk53 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.7 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
