वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: देसी घी बनाने के लिए शख्स ने इस्तेमाल किया वाशिंग मशीन, निंजा टेक्निक देख आपका भी दिमाग हो जाएगा फेल

इंस्टाग्राम पर जुगाड़ का एक ऐसा शानदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके दिमाग के तार फ्यूज हो जाएंगे। वीडियो देख लोग शख्स की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Image

देसी घी बनाने के लिए वाशिंग मशीन का इस्तेमाल (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • जुगाड़ का सबसे खतरनाक वीडियो
  • घी बनाने के लिए वाशिंग मशीन का इस्तेमाल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: देसी जुगाड़ के कई सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इन वीडियोज में लोगों के टैलेंट को देखने का एक मौका मिलता है। ऐसे कई सारे वीडियो इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल करते समय दिखाई दे जाते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो इतना कमाल का है कि आप देखकर दंग रह जाएंगे। वीडियो में एक देसी घी बनाने की निंजा टेक्निक दिखा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक देसी घी बनाने के लिए वाशिंग मशीन का इस्तेमाल कर रहा है। उसमें एक डिब्बा सफेद मक्खन डालता है और फिर उसमें गर्म पानी मिलाता है और घुमा देता है। वाशिंग घूमने पर मक्खन मथना शुरू हो जाता है और धीरे-धीरे वह घी बना लेता है। वीडियो देख लोग शख्स के दिमाग की काफी तारीफ कर रहे हैं और कुछ लोग वाशिंग मशीन को लेकर काफी कमेंट भी कर रहे हैं।

देसी घी बनाने के लिए वाशिंग मशीन का इस्तेमाल

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि क्या निंजा टेक्निक अपनाई है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि वाशिंग मशीन वाला घी है। बता दें, इस वीडियो को 'sanjay_dairyfarmer' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article