King Kobra Video: किंग कोबरा को धरती पर पाया जाने वाला सबसे खूंखार सांप माना जाता है। किंग कोबरा को अपने सामने देखते ही बड़े से बड़े शिकारी जीवों की हालत खराब हो जाती है। इंसान तो अपने सामने देखकर वहां से भाग खड़ा होता है। वहीं धरती पर कुछ लोग ऐसे हैं, जो किंंग कोबरा को भी अपने काबू में कर लेते हैं। ऐसे लोगों को देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।
अपने जादू से शख्स ने किंग कोबरा को कर लिया मंत्रमुग्ध
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जगह पर एक विशालकाय किंग कोबरा पहुंच जाता है। इस किंग कोबरा को एक शख्स देखता है तो उसके पास पहुंच जाता है। शख्स इस विशालकाय किंग कोबरा के पास पहुंचकर अपने घुटनों पर बैठ जाता है। आप देख सकते हैं कि शुरू में वह किंग कोबरा को हल्के हाथ से छूकर उसे सहलाने की कोशिश करता है। पहले तो किंग कोबरा आक्रामक नजर आता है, लेकिन धीरे-धीरे शांत होने लगता है। देखें वीडियो-
वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स देखते ही देखते उसे बड़े तल्लीनता से अपने वश में कर लेता है। वह बड़े आराम से किंग कोबरा के सिर पर अपना हाथ रखता है और फिर अपने माथे को किंग कोबरा के फन पर रख देता है। आप देख सकते हैं कि अब तक किंग कोबरा पूरी तरह शांत हो चुका है। ऐसा लगता है कि शख्स ने किंग कोबरा को मंत्रमुग्ध कर लिया है। शख्स जिस निडरता से विशालकाय किंग कोबरा को अपने काबू में कर लेता है, उसने यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो को @panjipetualang_real नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
