Most Unsuccessful Mosquito Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं। यह वीडियो एक मच्छर से जुड़ा है। वीडियो में मच्छर कुछ ऐसा काम करता दिख रहा है, जिसने लोगों को ठहाके मारकर हंसने पर मजबूर कर दिया है।
वीडियो देखकर मजा ही आ जाएगा
वायरल हो रहा वीडियो Aditeaaa_ नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मच्छर किसी शख्स की कलाई पर बैठा है। आप देख सकते हैं कि मच्छर इस शख्स की कलाई पर काटने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन वह अपना डंक शख्स की कलाई पर घुसा नहीं पा रहा है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही वह अपना डंक शख्स की कलाई पर घुसा रहा है, वैसे ही उसका डंक मुड़ जा रहा है। इस वीडियो में सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है और वीडियो देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। देखें वीडियो-
वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'पूरा मच्छर समाज शर्मिंदा है!' इसके साथ ही वीडियो के टेक्स्ट पर लिखा गया है, 'पहली बार है भाई' आप देख सकते हैं कि कैमरे को जूम करके मच्छर का वीडियो बनाया गया है। आप देख सकते हैं कि कई कोशिशों के बाद भी मच्छर उस इंसान की त्वचा को भेदने में असमर्थ हो जाता है। हालांकि, वीडियो में यह जरूर दिखता है कि मच्छर हार नहीं मानता। वह लगातार कोशिश जारी रखता है और यहीं पर वीडियो समाप्ता हो जाता है।
