Viral Video: देश-दुनिया में आज कल रेस्टोरेंट, होटल का चलन काफी बढ़ गया है। ज्यादातर लोग अक्सर होटल और रेस्टोरेंट में खाते हुए नजर आ जाएंगे। लेकिन, कई बार वहां ग्राहकों के साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। एक ऐसा ही चौंकाने (Shocking Video) वाला मामला सामने आया है गुजरात से, जहां एक चाइनीज रेस्टोरेंट में कस्टमर ने गरमा-गरम मंचूरियन मंगाया। लेकिन, जैसे ही खाने के लिए उसमें से पीस उठाया तो उसके होश उड़ गए। क्योंकि, उस मंचूरियन में मरा हुआ चूहा निकला। अब इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। आलम ये है कि लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।
आउटलेट पर लगा जुर्माना
जैसे ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, वह वायरल हो गया। इस मामले को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया। इतना ही नहीं वीडियो देखकर सूरत नगर निगम का स्वास्थ विभाग भी तुरंत हरकत में आ गया। अधिकारियों ने आउटलेट पर छापेमारी की, जहां साफ-सफाई की धज्जियां उड़ती पाई गईं। विभाग ने आउलेट को नोटिस भी दिया और एक हजार का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक्स पर इस वीडियो को @DeshGujarat नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
