Mother Feeding Her Daughter: एक मां अपनी बच्ची को दूध पिलाने और उसके खिलाने के लिए न जाने क्या-क्या करती है। मां की ममता इतनी बड़ी है कि उसके आगे संसार की हर वस्तु छोटी दिखाई देने लगती है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे आप भी देख सकते हैं। इस वीडियो की एक खास बात है कि ये एक मां और बच्ची पर आधारित है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मां गाउन पहनी हुई दिखाई देगी, जो अपनी एक बच्ची को गोद में पकड़ी हुई है जबकि दूसरी बच्ची उसके गाउन के निचले हिस्से पर आराम से लेटी हुई है, जैसे वह पालने में झूल रही हो। इस दौरान वह दूध भी पी रही है। ऐसे में महिला पार्टी भी एंजॉय कर पा रही है और अपनी बच्ची के लिए एक जुगाड़ पालना भी साथ लेकर चल रही है। इस वीडियो को देख आपको भी चक्कर आ जाएगा।
अनोखे स्टाइल में मां ने बच्ची को पिलाया दूध
एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इस महिला के दिमाग को सैल्यूट है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस महिला ने अपनी ड्रेस का सही इस्तेमाल किया है। बता दें, इस वीडियो को '@gunsnrosesgirl3' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 लाख 76 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।
