एजुकेशन

Rajasthan PTET Counselling 2026: जारी हो गया राजस्थान पीटीईटी फर्स्ट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, जानें कब तक पूरी करनी होगी एडमिशन प्रक्रिया

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने दो वर्षीय बीएड (B.Ed.) कोर्स में प्रवेश के लिए PTET 2026 काउंसिलिंग का पहला सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ptetvmoukota2026.in से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Rajasthan PTET Counselling 2026 First Seat Allotment Result Link

Rajasthan PTET Counselling 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने दो वर्षीय बीएड (B.Ed.) कोर्स में प्रवेश के लिए PTET 2026 काउंसिलिंग का पहला सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों को पहले चरण में सीट आवंटित हुई है, उन्हें 27 जुलाई तक शेष 22,000 रुपये की फीस जमा करनी होगी। फीस का भुगतान ई-मित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।

Rajasthan PTET First Seat Allotment Result Step to Check

  • उम्मीदवार सबसे पहले PTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर B.Ed. 2 Year Course के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद "Print Allotment Letter" विकल्प चुनें।
  • अब अपना रोल नंबर, काउंसिलिंग आईडी, जन्म तिथि और पेमेंट ऑप्शन दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद आपका अलॉटमेंट लेटर स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

29 जुलाई तक पूरी करनी होगी एडमिशन प्रक्रिया

फीस जमा करने के बाद उम्मीदवारों को 29 जुलाई 2026 तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट कर एडमिशन की सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसके बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन से प्रोविजनल एडमिशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। नई शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 29 जुलाई 2026 से शुरू होंगी।

सीट बदलने का मिलेगा मौका

जो उम्मीदवार अपने आवंटित कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं, वे 30 और 31 जुलाई 2026 को अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं। अपवर्ड मूवमेंट का रिजल्ट 3 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को नई सीट मिलेगी, वे 3 से 5 अगस्त 2026 के बीच संबंधित संस्थान में जाकर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें

राजस्थान B.Ed. में 'सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन' (Subject Combination) का सबसे बड़ा पेंच

पीटीईटी के जरिए एडमिशन लेते समय ज्यादातर छात्र कॉलेज अलॉटमेंट के बाद सिर्फ सीट पक्की करने की जल्दी में रहते हैं, लेकिन वे अपने 'सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन' (Subject Combination) पर ध्यान नहीं देते। जबकि भविष्य में जब आप राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती (REEET) या द्वितीय श्रेणी शिक्षक (Senior Teacher) का फॉर्म भरेंगे, तो आपके ग्रेजुएशन के विषय और B.Ed. के टीचिंग सब्जेक्ट्स का मेल (Combination) होना अनिवार्य है। इसलिए इस बारे में किसी एक्सपर्ट से बात करके ही निर्णय लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article