वायरल न्यूज़

फेरों से पहले स्टेज पर दूल्हे ने किया अनोखा काम, देखकर लोग हो गए भावुक, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: एक शादी में दूल्हे ने फेरों से पहले ऐसा काम किया, जिसकी लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। इतना ही नहीं दूल्हे का अंदाज देखकर लोग भावुक हो गए और उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

दूल्हे ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @official_nishant_crushwaleyaar)

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो (Wedding Video) वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है।जबकि, कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। क्योंकि, फेरों से पहले दूल्हे ने कुछ ऐसा काम किया, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। आलम ये है कि अब लोग दूल्हे की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

    ये तो हम सब जानते हैं भारत में दहेज को लेकर आज भी क्या स्थिति है। लड़की के पिता के ऊपर कितना बड़ा बोझ होता है। दहेज को लेकर कई घटनाएं भी घटती रहती है, जिसे लेकर कई बार बहस भी हो चुकी है। लेकिन, ठोस परिणाम आज तक नहीं निकला। इन सबके बावजूद कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो दहेज के बिल्कुल खिलाफ हैं। इतना ही नहीं कुछ मामले तो ऐसे भी दिख जाते हैं, जो लोगों के लिए मिसाल बन जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर दूल्हा बैठा है और रस्में निभाई जा रही है। ऐसे में दुल्हन के पिता दूल्हे को पैसे दे रहे हैं, लेकिन दूल्हा बिल्कुल ही मना कर देता है। आखिर, कैसा नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    दूल्हे ने जीता दिल

    जिसने भी यह नजारा देखा उसकी आंखें नम हो गई। इतना ही नहीं कई लोग तो भावुक भी हो गए। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'official_nishant_crushwaleyaar' नाम के पेज से शेयर किया गया है। दिल को छू लेने वाले इस वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 11 मिलियन से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर काफी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किए हैं। किसी का कहना है कि काश ऐसी सोच सब की हो। कुछ का कहना है कि दूल्हे ने तो दिल जीत लिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article