देश

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

Jantar Mantar CJP Protest Violence: जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान टाइम्स नाउ के रिपोर्टर देव कोटक पर 100 से अधिक लोगों की भीड़ ने हमला किया। सपा नेता आईपी सिंह और CJP ने की कड़ी निंदा।

Image

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर Times Now के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

Dev Kotak Times Now Attack: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'चलो संसद' आंदोलन के दौरान मीडियाकर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार (21 जुलाई) को जंतर-मंतर पर कवरेज के दौरान अंग्रेजी समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ' (TIMES NOW) के रिपोर्टर देव कोटक पर 100 से 120 लोगों की उग्र भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया।

भीड़ ने रिपोर्टर के साथ मारपीट की, कपड़े फाड़े और उनका फोन व घड़ी भी छीन ली। इस शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी (SP) के नेता आईपी सिंह और CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास समेत कई दिग्गजों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।

भीड़ ने घेरा, लात-घूंसे मारे: पीड़ित पत्रकार

घटना की आपबीती बताते हुए रिपोर्टर देव कोटक ने बताया कि वह CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास का इंटरव्यू लेने के लिए मंच के पास मौजूद थे।

हमले के समय की पूरी स्थिति:

वालंटियर्स की चेतावनी: सौरव दास के भाषण के बाद वालंटियर्स ने माहौल गर्म देखते हुए देव कोटक से कुछ देर के लिए वहां से हट जाने को कहा था।

अराजक तत्वों का हमला: जैसे ही देव कोटक पीछे हटने लगे, भीड़ ने 'गोदी मीडिया' के नारे लगाते हुए उन्हें घेर लिया। कैमरामैन अलग होने के कारण बच गए, लेकिन 100-120 लोगों की भीड़ ने देव पर हमला कर दिया।

ह्यूमन शील्ड से बची जान: देव कोटक ने बताया कि भीड़ में से कुछ लोगों ने ह्यूमन शील्ड बनाकर बड़ी मुश्किल से उनकी जान बचाई और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

'स्टूडियो में आग लगाने वालों की सुरक्षा करे सरकार': सपा

भाजपा से निष्कासित और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए प्रदर्शनकारी छात्रों से संयम बरतने की अपील की है। सपा नेता आईपी सिंह ने ग्राउंड रिपोर्टरों से अभद्रता न करने की अपील की। आईपी सिंह ने युवाओं और छात्रों से कहा कि मैदान में काम कर रहे पत्रकार निर्दोष हैं, उनके साथ किसी भी तरह की बदसलूकी न की जाए।

उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार स्टूडियो में बैठकर नफरत फैलाने वाले मुट्ठीभर एंकरों की सुरक्षा पुख्ता करे या उन्हें देश से बाहर सुरक्षित पहुंचा दे, वर्ना जनता के गुस्से का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता।

उन्होंने आशंका जताई कि सरकार की मंशा हिंसा भड़काकर लाठीचार्ज और गोलियां चलवाने की है, इसलिए युवाओं को शांति बनाए रखनी चाहिए। वहीं, CJP ने हमले की सख्त निंदा की और कहा पार्टी इस निंदनीय घटना की कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है और कहा देव कोटक एक बेहद पेशेवर व शानदार पत्रकार हैं। संगठन ने स्पष्ट किया है कि हमला करने वाले लोग छात्र आंदोलन का हिस्सा नहीं थे, बल्कि भीड़ का फायदा उठाकर घुसे अराजक तत्व थे।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Times Now के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

Times Now के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट