दुल्हन का वीडियो (एक्स)
Viral Video: शादियों से जुड़े कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इन वीडियो में दूल्हा-दुल्हन से जुड़ी कुछ अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती है। जहां कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, वहीं कुछ वीडियो देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वायरल हो रहा यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- Video: देसी भाभी ने भैंस के साथ किया इतना खूंखार डांस, देखकर लोग बोले- अब दुनिया खत्म होने का टाइम आ गया
वायरल वीडियो जयमाला का है, जहां एक दूल्हा और उसकी दुल्हन सोफे पर बैठे हैं। आप देख सकते हैं कि दुल्हन शादी के जोड़े में काफी सुंदर लग रही है। वहीं दूल्हा भी काफी खुश नजर आ रहा है। वीडियो में आपको दुल्हन मेकअप में दिखाई दे रही है। आप इस वीडियो में मेकअप का कमाल देखकर दंग रह जाएंगे। दरअसल, इस मेकअप ने दुल्हन को पूरी तरीके से बदल दिया है। देखें वीडियो-
इस वीडियो में कैमरा पहले दुल्हन के चेहरे पर जाता है। इसके बाद कैमरा जूम होकर दुल्हन के हाथ पर जाता है। जहां मेकअप के नाम पर किया गया धोखा साफ पता चल रहा है। आप देख पाएंगे कि मेकअप ने लड़की को जिस तरह से बदला है, उसे पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो देखकर एक यूजर ने कह दिया कि मर्द समाज डरा नजर आ रहा है। इस वीडियो को @meinkiakaruu नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।