वायरल न्यूज़

Viral: इस मेकअप आर्टिस्ट ने तो कमाल कर दिया, महिला के सिर पर ही उगा दिया विशालकाय काला नाग, देखें वीडियो

इंस्टाग्राम पर एक महिला की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उसके सिर पर मेकअप आर्टिस्ट ने सांप वाला डिजाइन तैयार किया है। इसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

Image

महिला के सिर पर मेकअप आर्टिस्ट ने बनाई नाग वाली डिजाइन (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला के सिर पर सांप वाली अनोखी डिजाइन
  • देखकर डर गए सभी लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Hair Snake Design Viral Video: पार्लर या सैलून के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं। ये ऐसा स्थान है, जहां सभी जाते भी हैं। ऐसे में आपने यहां अक्सर लोगों को अपने बालों में तरह-तरह की डिजाइन कराते हुए देखा होगा। कई बार तो लोगों के बालों की डिजाइन इतनी खतरनाक होती है, जिसे देखकर दिमाग ही हिल जाता है। वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आपका सिर चकरा जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक महिला नजर आएगी, जिसके सिर पर सांप वाली डिजाइन नजर आ रही है। दरअसल, महिला के सिर पर इतनी बेहतरीन कलाकारी कर मेकअप आर्टिस्ट ने सांप वाली डिजाइन बनाई है, जिसे देखकर आपको बिल्कुल ऐसा लगेगा, जैसे ये कोई बाल वाला सांप नहीं बल्कि कोई असली वाला खतरनाक काला नाग हो। ऐसे में लोग भी इस वीडियो काफी शेयर और लाइक कर रहे हैं।

महिला के सिर पर मेकअप आर्टिस्ट ने बनाई नाग वाली डिजाइन

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video)यूजर्स पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसकी कलाकारी देख दंग रह गए लोग। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसे देखकर असली वाला नाग भी डर जाएगा। बता दें, इस वीडियो को 'jogindra.bhoi.792' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2.36 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article