वायरल न्यूज़

Viral Video: इस लड़की के आगे फेल हुआ तुर्की आइसक्रीम वाला, एटीट्यूड देख लोग बोले - अच्छा मजा सिखाया

इंस्टाग्राम पर तुर्की आइसक्रीम वाले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की उसे ऐसा सबक सिखाती है, जिससे उसकी बत्ती गुल हो जाती है। देखें वीडियो..

Image

तुर्कीश आइसक्रीम वाले को लड़की ने चखाया मजा (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • आइसक्रीम वाले को लड़की ने सिखाया सबक
  • एटीट्यूड देख फैन हुए यूजर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Turkish Ice Cream Seller Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर तुर्कीश आइसक्रीम वालों के वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिनमें उनके आइसक्रीम देने की कला को दिखाया जाता है। पहले तो वे लोगों को काफी परेशान करते हैं और उनके साथ मस्ती करते हैं और फिर बाद में उन्हें आइसक्रीम देते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है लेकिन ये बाकी वीडियोज से एकदम अलग है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की तुर्कीश आइसक्रीम वाले के पास जाती है और उसके पास आइसक्रीम लेने के लिए खड़ी हो जाती है। फिर आइसक्रीम बेचने वाला उसके साथ मस्ती करने की कोशिश करता है लेकिन तभी लड़की उसके हाथ से पहले आइसक्रीम छिन लेती है और फिर कोन। ऐसे में उसका एटीट्यूड देख लोग काफी हैरान लग रहे हैं और लड़की की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

तुर्कीश आइसक्रीम वाले को लड़की ने चखाया मजा

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अच्छा सबक सिखाया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि पहली बार किसी ने तुर्कीश आइसक्रीम वाले को मजा चखाया। बता दें, इस वीडियो को 'black__boy__editzs_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 7.87 लाख लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article