वायरल न्यूज़

Viral Video: मगरमच्छ के चंगुल में फंसा भैंसा, दोनों के बीच ऐसा दंगल देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 23, 2023, 10:23 AM IST

Magarmach Buffalo Viral Video: सोशल मीडिया पर मगरमच्छ और भैंसा का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीन मानिए आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Image

चौंकाने वाला नजारा, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ और भैंसा के बीच खतरनाक लड़ाई
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Magarmach Buffalo Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको जानवरों के भी एक से एक खतरनाक वीडियो (Shocking Video) देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो (Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। मगरमच्छ और भैंसा (Magarmach Buffalo Viral Video) का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें दोनों के बीज जबरदस्त घमासान हो रहा है। यकीन मानिए नजारा देखकर एक पल के लिए आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

ये तो हम सब जानते हैं पानी के अंदर मगरमच्छ का राज चलता है। बड़े-बड़े जानवरों को मगरमच्छ पलक झपकते धुल चटा देता है। हालांकि, कुछ जानवर मगरमच्छ को भी कड़ी टक्कर देते हैं और भागने पर मजबूर कर देते हैं। इस वायरल वीडियो (Trending Video) में आपको कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक भैंसा मगरमच्छ के चंगुल में फंस गया है। मगरमच्छ जी जान से उसे दबोचने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, भैंसा भी हार मानने की तैयार नहीं है। दोनों के बीच कुछ समय के लिए जबरदस्त दंगल चलता है। उसके बाद क्या होता है आप खुद वीडियो में देख लें...

दिल दहलाने वाला मंजर

वीडियो देखकर जरूर आप भी दंग रह गए होंगे। हो सकता है ऐसा नजारा पहली बार देख रहे हों। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'wildlifemore' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, खतरनाक नजारे पर मजे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि क्या सचमुच ऐसा हुआ है? एक ने लिखा, 'कितना खतरनाक नजारा है'।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article