वायरल न्यूज़

Chor Ka Video: स्कूटी पर हाथ रखा लॉक टूट गया, फिर सेकंडों में उड़ा ले गया लखनऊ का ये चोर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 20, 2025, 08:53 AM IST

Chor Ka Video: सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर पहले स्कूटी के पास पहुंचता है और कुछ ही सेकंड में लॉक तोड़ देता है। इसके बाद वह स्कूटी को स्टार्ट कर सड़क पर ले जाता है और फरार हो जाता है।

Image

चोर का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (Photo/Twitter)

Chor Ka Video: लखनऊ में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात ने लोगों को हैरान कर दिया है। एक चोर ने रात के अंधेरे में स्कूटी का लॉक तोड़कर उसे चुरा लिया और इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना 4 अप्रैल 2025 को सुबह करीब 2 बजे हुई, जब एक शख्स ने बड़ी ही चालाकी से स्कूटी चुराने की वारदात को अंजाम दिया।

कैमरे कैद हुआ चोर

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर पहले स्कूटी के पास पहुंचता है। उसने स्कूटी पर अपना हाथ रखा और लॉक टूट गया। इसके बाद वह स्कूटी को स्टार्ट कर सड़क पर ले जाता है और फरार हो जाता है। चोर की यह हरकत इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। घटनास्थल पर मौजूद एक दुकान के बाहर लगे कैमरे ने इस पूरी वारदात को रिकॉर्ड कर लिया।

हैरान करेगा चोरी का तरीका

लखनऊ में स्कूटी चोरी की यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर लोग इस चोरी के तरीके को देखकर हैरान हैं और कई लोग इसे बेरोजगारी से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि चोर कितनी आसानी से स्कूटी ले गया, वहीं कुछ ने इसे पुलिस की नाकामी बताया। एक यूजर ने लिखा, 'जिसने मेहनत से स्कूटी खरीदी होगी, उसका क्या हाल होगा?'

एक्स पर देखें वीडियो

मालूम हो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर हुआ है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article