वायरल न्यूज़

VIDEO: लंबे समय तक महिला समझ पुरुष को करता रहा डेट, होटल मिलने पहुंचा तो कुछ ऐसे खुली पोल

इस वक्त सोशल मीडिया पर एक शख्स की लव स्टोरी खूब वायरल हो रही है। जिसने सोशल मीडिया के सभी यूजर्स को चौंका दिया।

Image

ऑनलाइन लव स्टोरी का एक अजीबोगरीब मामला आया सामने (X/@MOSCOW_EN)

आजकल इस सोशल मीडिया के जमाने में लोगों के पास डेटिंग के लिए कई ऑप्शन्स मौजूद हैं। कई बार तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ही लोगों के दिल के तार जुड़ जाते हैं। ऑनलाइन लव स्टोरी के कई किस्से खबरों की सुर्खियां बनती हैं। जिनमें कुछ स्टोरी का अंत सुखद होता है तो कुछ लोगों का दिल तोड़कर रख देती हैं।

होटल में मिलने का बना प्लान

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक शख्स की ऐसी ही अजीबोगरीब ऑनलाइन लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसे जानने और सुनने के बाद लोग हैरान रह गए। इस लवस्टोरी को लेकर बताया जा रहा है कि शख्स एक महिला से लंबे समय तक ऑनलाइन बातें करता रहा। बातों ही बातों में दोनों के बीच जब नजदिकियां बढ़ीं तो उन्होंने किसी दूसरे देश में मिलने का प्लान बनाया और इसी प्लान के मुताबिक जब वे एक-दूसरे से मिलने होटल पहुंचे।

ऐसे खुली पोल

होटल में मुलाकात के दौरान जब शख्स को उस महिला पर कुछ शक हुआ, तो उसने उसका पासपोर्ट चेक किया। जिसके बाद पासपोर्ट देखते ही वह हैरान रह गया। ऐसा इसलिए क्योंकि उस महिला के पासपोर्ट में जेंडर के आगे ‘मेल’ यानी पुरुष लिखा हुआ था। शख्स के साथ हुए इस फरेब के बाद पता चला कि जिससे वह लंबे समय तक ऑनलाइन बातें करता रहा। वह कोई महिला नहीं, बल्कि एक पुरुष था। जिसने महिला का रूप धारण किया हुआ था। इस वक्त का वीडियो (Video) भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि होटल के कमरे में एक महिला अपने चेहरे पर हाथ रखकर खड़ी है और वह रो रही है।

लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी यह लव स्टोरी

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @MOSCOW_EN नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कई लोगों ने उस शख्स के साथ हुए इस धोखे को लेकर उसके लिए दुख जताया तो कई लोगों ने दूसरों को इस तरह के ऑनलाइन मामलों से सावधान रहने की चेतावनी दी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article