वायरल न्यूज़

जंगल के रास्ते से जा रहा था शख्स अचानक नजर आया शेर, कॉल कर बुला ली पुलिस, चेक किया तो सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। हाल में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जंगल में शेर घूमता नजर आया, शेर को रिहायशी इलाके के पास देख एक शख्स ने पुलिस को कॉल कर बुला लिया। जिसके बाद जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो हैरान कर देने वाली सच्चाई सामने आई।

Image

पुलिस जांच में सामने आई चौकाने वाली सच्चाई (सांकेतिक तस्वीर/AI)

सोचिए जरा, आप गाड़ी चला रहे हैं और अचानक से आपके सामने एक शेर आ जाए। ऐसे में आपकी भी दिल की धड़कन रुक जाएगी, है ना? आप "शेर! शेर! शेर!" चिल्लाकर मदद मांगेंने लगेंगे या फिर वहां से भागने की कोशिश करेंगे। कुछ ऐसा ही हुआ आयरलैंड में। जहां कुछ लोगों को जंगल में एक शेर नजर आया। शेर को देखते ही लोगों ने तुरंत पुलिस को बुलाया। लेकिन जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो इस मामले का ट्विस्ट इतना मजेदार था कि लोग हैरान होने के साथ-साथ हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

कैमरे में कैद हुआ यह नजारा

यह मामला है बीते हफ्ते काउंटी क्लेयर के माउंटशैनन इलाके की। जहां एक ट्रक ड्राइवर ने एक बड़ा, लंबे बालों वाला जानवर जंगल में घुमता देखा। ड्राइवर ने हॉर्न बजाया, लेकिन वह बिना रुके पेड़ों के पीछे गायब हो गया। ट्रक ड्राइवर ने उस जानवर को तुरंत ही अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हैरान कर देगी सच्चाई

वीडियो में देखा गया कि एक बड़ा और डरावना सा दिखने वाला जानवर को जंगल की ओर जाते हुए दिख रहा है। वीडियो में जानवर को देख लोगों को लगा कि यह कोई शेर है जो जंगल में आजाद घूम रहा है। लोगों ने इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दी लेकिन जब पुलिस ने जांच इस मामले की जांच की तो जो सच्चाई सामने आई उसने सबको हैरान कर के रख दिया।

शेर की जगह निकला कुत्ता

दरअसल, वीडियो में 'शेर' की तरह दिखने वाला जानवर एक न्यूफाउंडलैंड नस्ल का प्यारा कुत्ता था, जिसका नाम: माउस! जी हां, माउस। मतलब ये वहीं बात हो गई कि खोदा पहाड़ और निकली चूहिया। पुलिस ने मजाक में कहा, "माउस अपने वायरल वीडियो से बहुत खुश है – अब वो स्टार बन गया है!"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article