वायरल न्यूज़

Viral Video: बब्बर शेर के साथ मजे लेते हुए फोटो खिंचवा रही थी महिला, फिर जो हुआ....

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 11:59 AM IST

Lion Viral Video: एक महिला मजे लेते हुए शेरों के साथ फोटो खिंचवा रही थी। अचानक शेर ने ऐसा रिएक्शन दिया, जिससे महिला घबरा गई। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग हैरानी जता रहे हैं।

Image

शेर के साथ मजे ले रही थी महिला, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शेर के साथ मस्ती कर रही थी महिला
  • शेर का रिएक्शन देखकर घबरा गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Lion Viral Video: बहुत पुरानी कहावत है शौक बड़ी चीज है। शौक के चक्कर में कुछ लोग तो इस हद तक चले जाते हैं, जिसके बारे में आप कल्पना भी नहीं कर सकते। एक महिला ने शौक के चक्कर में कुछ ऐसा किया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है और उसका वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा शौक है, जिसकी चर्चा हो रही है। दरअसल, महिला को शेरों के साथ फोटो खिंचवाने का शौका था। लिहाजा, अपनी जान पर खेलकर वो उनके बीच चली गई और उनके साथ फोटो खिंचवाने लगी। लेकिन, फोटो खिंचवाने के दौरान कुछ ऐसा होता है जिसने लोगों को हैरान कर दिया।

आमतौर पर शेर का नाम सुनते ही लोगों के पसीने चूट जाते हैं। ऐसे में जब किसी का सामना शेर से हो जाए तो उसकी हालत क्या होगी इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। लेकिन, एक महिला जिस तरह शेर के साथ मजे लेते हुए फोटो खिंचवा रही थी, उसने सबको हैरान कर दिया। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक महिला बब्बर शेर के बगल में खड़ी है। वहीं, आस-पास कुछ और भी शेर मौजूद है। महिला शेर पर प्यार लुटा रही है और उसके साथ मजे से फोटो भी खिंचवा रही है। नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे शेर पालतू हो। लेकिन, अचानक शेर ऐसा रिएक्शन देता है, जिससे महिला भी घबरा जाती है। देखें वीडियो...

शेर के साथ मस्ती...

वीडियो (Shocking Video) देखकर आप भी सोच रहे होंगे कि ये क्या पागलपन है। क्योंकि, जिस तरह से शेर मुंह खोलकर महिला को झटकता है उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कुछ भी हो सकता था। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'k4_khaleel' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 20 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए है। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि ये कोई खेलने की चीज नहीं है। किसी का कहना है कि परिणाम काफी खतरनाक भी हो सकता था। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article