वायरल न्यूज़

Sher Ka Video: रात के अंधेरे में घर के अंदर पहुंचा बब्बर शेर, भौकाल देखकर उड़ गई लोगों की नींद

Sher Ka Video: सोशल मीडिया पर शेर का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। क्योंकि, रात के अंधेरे में शेर एक घर के अंदर घुस गया। शेर का भौकाल देखकर लोगों की नींद उड़ गई।

Image

घर के अंदर घुसा बब्बर शेर

KEY HIGHLIGHTS
  • घर के अंदर घुसा शेर
  • नजारा देखकर लोगों के उड़े होश
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sher Ka Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपका दिल भी दहल जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो (Lion Video) में एक बब्बर शेर घर के अंदर पहुंच गया। जिस अंदाज में वो घूर रहा था उसे देखकर लोगों की नींद उड़ गई।

आमतौर पर शेर का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। शेर के सामने तो बड़े-बड़े जानवर दुम दबाकर भाग खड़े हो जाते हैं। आज कल जंगल में ही नहीं बल्कि रिहायशी इलाके में भी जंगल का राजा भौकाल मचाते रहते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। ताजा मामला सामने आया है गुजरात के अमरेली से, जहां के राजुला के कोवाया गांव में रात के अंधेरे में घर के अंदर घुस गया। बताया जा रहा है कि छत के ऊपर से शेर मकान के अंदर पहुंचा था। जैसे ही लोगों ने शेर को देखा अफरा-तफरी मच गई। देखें वीडियो...

दहशत में लोग

इस नजारे को देखने के बाद कुछ समय के लिए लोगों की सांसें हलक में अटक गई थी। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह लोग शेर को जंगल की तरफ खदेड़ने में सफल रहे। गनीमत ये रही कि शेर ने किसी पर हमला नहीं किया। हालांकि, इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article