Cat Video: सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इसमें से जानवरों के वीडियो भी तेजी से सामने आते हैं। आज हम आपके लिए एक बिल्ली और एक कछुआ का वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो में आप बिल्ली का रिएक्शन देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे। वीडियो में आप देख पाएंगे कि बिल्ली पहली बार अपनी लाइफ में कछुआ देखती है। इसके बाद बहुत ही अजीबोगरीब रिएक्शन देती है।
हैरान करने वाला वीडियो
बिल्ली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आप देख पाएंगे कि एक बिल्ली एक घर के अंदर खड़ी है। वह कांच के दरवाजे से बाहर देख रही है। इसी बीच उसे एक कछुआ सड़क पर चलता नजर आता है। इसके बाद बिल्ली हैरान रह जाती है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि कछुआ शायद बिल्ली की तरफ बढ़ रहा होता है। ऐसा होता देख बिल्ली की आंखें फटी रह जाती हैं। इस वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि बिल्ली ने अपनी लाइफ में पहली बार कछुआ देखा होगा। जैसे ही कछुआ बिल्ली के और करीब पहुंचता है, वैसे ही बिल्ली घबराती नजर आती है। वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स पर शेयर किया गया है।
