वायरल न्यूज़

VIDEO: खेत की कोठरी पर बैठा दिखा तेंदुआ, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Aug 20, 2025, 12:42 PM IST

UP Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि तेंदुआ खेत में बनी कोठरी के ऊपर शिकार की तलाश में बैठा है। मगर तभी सड़क से गुजर रहे एक शख्स की उसपर नजर पड़ी और हैरान करने वाले नजारे को कैमरे में कैद कर लिया।

Image

क्षेत्र में खतरनाक तेंदुआ नजर आने से लोगों में दहशत फैल गई है। (Photo/TNNB)

UP Viral Video Today: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में तेंदुए की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कचिया में खेतों पर बनी कोठरियों पर तेंदुआ खुलेआम बैठा दिखाई दिया है। अचानक कार सवार युवक की नजर तेंदुए पर पड़ी तो उसने तुरंत मोबाइल कैमरे में पूरा नजारा कैद कर लिया।

कई दिनों से इलाके में घूम रहा तेंदुआ

बताया गया गांव में तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ कई दिनों से आसपास के खेतों और जंगलों में घूम रहा है। वहीं प्रशासन और वन विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए, वरना किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहेगी।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article