Knowledge News: दुनिया कितनी तेजी से बदल रही है ये तो हम सब जानते हैं। जहां कभी जंगल, तालब और खाली मैदान थे, वहां आज के समय में बड़ी-बड़ी बिल्डिंग बन गई हैं। इतना ही नहीं कई पीढ़ियां गुजर चुकी हैं। लेकिन, यह कछुआ आज भी जिंदा है। इस कछुए ने अपने सामने कई चीजों को बदलते देखा है और आज भी देख रहा है। कितने लोग इसके सामने पैदा हुए और बूढ़े होकर धरती से चले गए। फिर भी यह कछुआ जिंदा है। सुनकर भले ही आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। क्योंकि, धरती का सबसे पुराना कछुआ आज भी हमारे बीच मौजूद है और उसकी उम्र जानकर आपके पैरों तल जमीन जरूर खिसक जाएगी।
हम बात कर रहे हैं जोनाथन कछुए (Jonathan Tortoise) की, जिसकी मरने की खबर हाल ही में बड़ी तेजी से सामने आई थी। काफी जोर-शोर से यह मामला उछला था। लेकिन, बाद में पता चला कि जोनाथन अभी जिंदा है। जोनाथन आज के समय में धरती पर जिंदा रहने वाला सबसे पुराना कछुआ है। क्योंकि, इसकी उम्र करीब 194 साल है। हालांकि, जोनाथन पहले से सुस्त हो गया है, लेकिन उसकी सांसें अभी तक चल रही है। यहां आपको बता दें कि जोनाथन सेशेल्स जायंट टॉरटॉइज प्रजाति का कछुआ है। इसे वैज्ञानिक भाषा में अलडाब्राचेलिस गिगैन्टिया होलोलिसा कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस प्रजाति के कछुए धरती पर करीब 150 साल तक जिंदा रह सकते हैं। लेकिन, जोनाथन ने एक नया और अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है।

धरती का सबसे पुराना कछुआ (तस्वीर साभार- @istock)
जोनाथन का जन्म
कुछ रिपोर्ट्स और वैज्ञानिकों के मुताबिक, जोनाथन का जन्म करीब 1832 के आसपास हुआ होगा। रिकॉर्ड के मुताबिक, जोनाथन को 1882 में सेशेल्स द्वीप समूह से सेंट हेलेना आइलैंड लाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि जोनाथन जब वह जवान था, तब दुनिया में दास प्रथा चलन में थी। उसके ही जीवन में दास प्रथा भी खत्म हुआ। पहली फोटो भी खींची गई और टेलीफोन का आविष्कार भी हुआ। इतना ही नहीं दो विश्व युद्ध हुए और तकनीक ने पूरी दुनिया की शक्ल बदल दी। अब देखना यह है कि आने वाले समय में जोनाथन हमारे बीच कब तक रहता है और क्या-क्या देखता है।
