वायरल न्यूज़

Knowledge Facts: ट्रेन के कोच पर M1 का क्या मतलब है? 99 % लोग आज भी हैं कन्फ्यूज

Knowledge Facts: ट्रेन के M1 कोच का मतलब AC 3-Tier Economy होता है, जिसमें सामान्य 3AC से ज्यादा बर्थ होती हैं और किराया थोड़ा सस्ता होता है। इसमें एसी और बेसिक सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन जगह थोड़ी कम हो सकती है।

Image

ट्रेन के M1 कोच का मतलब क्या है? (Photo: iStock)

Train Coach M1: अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपने कोच पर लिखे अलग-अलग कोड जैसे B1, S1 या M1 जरूर देखे होंगे। इनमें से “M1” को देखकर कई लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि इसका मतलब क्या है। दरअसल, “M1” एक खास तरह के कोच को दर्शाता है, जिसे एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच कहा जाता है। भारतीय रेलवे (Indian Railways coach codes) ने यात्रियों को कम किराए में एसी सफर देने के लिए इस कोच की शुरुआत की है। इसे 3E यानी AC Three Tier Economy भी कहा जाता है। M1, M2, M3 जैसे नाम इसी कैटेगरी के अलग-अलग कोच को दिखाते हैं, जहां “M” का मतलब इकोनॉमी से होता है।

M1 कोच में सामान्य 3AC कोच की तुलना में ज्यादा बर्थ

अब अगर इसकी खासियत की बात करें, तो M1 कोच में सामान्य 3AC कोच की तुलना में ज्यादा बर्थ होती हैं। जहां एक रेगुलर 3AC कोच में करीब 72 बर्थ होती हैं, वहीं M1 कोच में लगभग 83 बर्थ होती हैं। यानी इसमें ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैं। यही वजह है कि इसमें जगह थोड़ी कम महसूस हो सकती है। सुविधाओं की बात करें तो इसमें आपको लगभग वही चीजें मिलती हैं जो 3AC कोच में होती हैं। जैसे एयर कंडीशनर, सोने के लिए बर्थ, लाइट, पंखा और चार्जिंग पॉइंट। कुछ नए कोच में USB चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं। हालांकि, ज्यादा बर्थ होने की वजह से लेग स्पेस थोड़ा कम हो सकता है।

किराया सामान्य 3AC कोच से थोड़ा कम

किराए के मामले में यह कोच काफी फायदेमंद है। इसका किराया सामान्य 3AC कोच से थोड़ा कम होता है, जिससे यात्रियों को सस्ती दर में एसी यात्रा का मौका मिलता है। यही कारण है कि बजट में सफर करने वाले लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं। अगर दूसरे कोच से तुलना करें, तो B1, B2 जैसे कोच रेगुलर 3AC होते हैं, जबकि S1, S2 स्लीपर क्लास (नॉन-एसी) को दर्शाते हैं। वहीं A1, A2 एसी 2-टियर कोच होते हैं। इस तरह M1 कोच अपनी अलग पहचान रखता है। आम तौर पर यह कोच लंबी दूरी की ट्रेनों में लगाए जाते हैं। जब आप IRCTC से टिकट बुक करते हैं और आपकी सीट M1 में आती है, तो समझ लीजिए कि आप एसी इकोनॉमी कोच में सफर करने वाले हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article