वायरल न्यूज़

Video: पहले नहीं देखा होगा इतना खतरनाक एक्सीडेंट, कार से टक्कर के बाद भूसा-भूसा हुई बस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 11, 2023, 05:53 PM IST

Shocking Accident Video: केरल के पठानमथिट्टा जिले के किझावल्लोर से एक खौफनाक एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • केरल से सामने आया खतरनाक एक्सीडेंट का वीडियो
  • वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह
  • कार से एक्सीडेंट के बाद चर्च से भिड़ती है बस

Shocking Accident Video: कहते हैं कि रोड पर चलते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। इसके बाद भी लोग फुल स्पीड में गाड़ी चलाने से बाज नहीं आते। इसी क्रम में केरल से एक खौफनाक एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। यह एक्सीडेंट देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बीच सड़क पर एक कार और एक बस की भिडंत के बाद जो नजारा सामने आता है, उसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने इसका वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

खौफनाक एक्सीडेंट का वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार से एक बस की भिड़त होती है। कार से भिड़ंत के बाद बस सड़क किनारे बने चर्च की दीवार से टकराती है। इसके बाद वहां मिट्टी का गुबार उड़ने लगता है। देखने में यह नजारा बहुत ही भयावह लगता है। आप देख सकते हैं कि चर्च का एक हिस्सा कार के ऊपर गिर पड़ता है। घटना में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है, जिन्हें चिकित्सा के लिए अस्पताल पहुंचाया जाता है। यह भीषण दुर्घटना पठानमथिट्टा जिले के किझावल्लोर के पास होती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article