Viral Video Today: केरल के एक मैकेनिक ने ऐसा कारनामा किया है जिसे देखकर किसी की भी आंखें फटी रह जाएंगी। मैकेनिक ने करोड़ों रुपये की देसी लेम्बोर्गिनी अपने घर पर ही बना दी। उसने कार के डिजाइन से लेकर इंजन तक का सारा काम अपने घर पर ही किया। हालांकि कार पूरी तरह तैयार नहीं है और ये करीब 80 फीसदी तैयार हो पाई है। इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो से पता चलता है कार बिबिन (_the_red_raptor_) ने बनाई है। उनकी बनाई देसी कार का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया में शेयर हुआ इसने हर तरफ सनसनी मचा दी।
घर पर बना दी लेम्बोर्गिनी
देसी जुगाड़ से बनाई लग्जरी कार को देखकर नेटिजन्स हैरान रह गए। लोगों को यकीन नहीं हुआ कि कोई सचमुच इतनी लग्जरी कार अपने घर पर भी बना सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिबिन ने करीब तीन साल पहले अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम करना शुरूर किया। उन्होंने देसी लेम्बोर्गिनी बनाने के लिए स्क्रैप का इस्तेमाल किया।
यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
कबाड़ से खरीदे थे पुर्जे
जानकर हैरान होंगे बिबिन ने सचमुच स्क्रैप और कबाड़ के अन्य पुर्जों से इस कार को बनाया है। उन्होंने बताया कि कार की बॉडी में कार्डबोर्ड का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा मेटल पाइप और फाइबरग्लास का भी इस्तेमाल किया गया है। जानकर होश उड़ जाएंगे कि देसी लेम्बोर्गिनी बनाने में अभी तक सिर्फ करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च हुए हैं। हजारों लाखों व्यूज बटोर चुके इस वीडियो इंस्टाग्राम पर arunsmoki नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।
