वायरल न्यूज़

Viral Video: सोशल मीडिया पर छाया यह कश्मीरी बच्चा, धुरंधर मूवी का ऐसा गाना गाया मच गया धमाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कश्मीरी बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने धुरंधर मूवी का ऐसा गाना गाया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

बच्चे ने मचाया धमाल (तस्वीर साभार- @rasikmeer)

Viral Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जिसके सहारे कई लोग फेमस हो रहे हैं। कुछ लोग तो इसके जरिए रातोंरात स्टार भी बन जाते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को कामयाबी नहीं भी मिल पाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कश्मीरी बच्चे ने धुरंधर मूवी (Dhurandhar Movie Song) का गाना गाकर ऐसा धमाला मचाया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि इस बच्चे का वीडियो हर तरफ छाया हुआ है और लोग उसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

    कहते हैं इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। कुछ टैलेंट को निखरने का मौका मिल जाता है। जबकि, कुछ टैलेंट आज भी गुमनाम हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के जमाने में कई टैलेंट को निखरने का मौका भी मिल रहा है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में एक कश्मीरी बच्चा धुरंधर मूवी का गाना गा रहा है। जिस सुरीली आवाज में वह गाना गा रहा है, उसने सबका दिल जीत लिया है। यकीन मानिए वीडियो देखकर आप भी उस बच्चे का फैन हो जाएंगे। देखें वीडियो...

    बच्चे ने जीता लोगों का दिल

    वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच रहे होंगे कि क्या टैलेंट है। इतनी कम उम्र में ऐसी आवाज है, तो आगे चलकर किस तरह का धमाल मचाएगा यह बच्चा आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'rasikmeer_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए हैं। वहीं, 6 मिलियन से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं 52 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो पर रिएक्शन दिए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे ने तो गर्दा उड़ा दिया। कुछ का कहना है कि बार-बार वीडियो देखने का मन कर रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article