Viral Video: सोशल मीडिया पर कंगारू का एक अजब वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कंगारू को बोर्डिंग पास पकड़े हुए दिखाया गया है। इस वीडियो ने इंटरनेट का ध्यान खींचा है। क्लिप में कंगारू को विमान में चढ़ने के लिए इंतजार करते हुए दिखाया गया है, जबकि दो महिलाएं, एक यात्री और एयरलाइन कर्मचारी, एक गरमागरम बहस में उलझे हैं। वीडियो को "होलसम साइड ऑफ़ एक्स" नामक यूजर ने शेयर किया है, जो अक्सर वायरल कंटेंट ही पोस्ट करता है। इस मनमोहक वीडियो का शीर्षक था, 'एयरलाइन कर्मचारी इस प्यारे कंगारू को हवाई जहाज़ में चढ़ने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, जिस तरह से वह बोर्डिंग पास पकड़े हुए है और स्कैन होने का इंतज़ार कर रहा है।' इस वीडियो को वायरल होने में देर नहीं लगी और एक्स पर 4 मिलियन से ज़्यादा बार देखा गया।
इस प्यारे से कंगारू की बड़ी-बड़ी आंखें और प्यारा व्यवहार दर्शकों का दिल जीत चुका है। एक यूजर ने लिखा, 'भाई फ्लाइट में सवार ज़्यादातर वयस्कों से ज़्यादा व्यवहारिक लग रहा है।' दूसरे ने टिप्पणी की, 'ऐसा लग रहा है कि इस वीडियो में कंगारू सबसे शांत है।' तीसरे यूजर ने कहा, 'ओह, क्यों, ओह क्यों? वह अभी भी विमान में चढ़ने का इंतजार कर रहा है। कृपया उसे जाने दो... लगता है उसने सुरक्षा जांच भी पास कर ली है।'
वीडियो के वायरल होने के बाद अब इसकी प्रामाणिकता पर कई दर्शकों ने सवाल उठाए हैं। कुछ ने इसे AI द्वारा जनरेटेड बताया। उल्लेखनीय रूप से, वीडियो की उत्पत्ति इंस्टाग्राम पेज "इनफिनिट अनरियलिटी" से हुई है, जो विचित्र AI-जनरेटेड वीडियो बनाने के लिए फेमस है। जब एक यूजर ने इसकी उत्पत्ति के बारे में पूछा तो AI ग्रोक ने भी वीडियो को फर्जी बताया और लिखा, "हां, एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास पकड़े कंगारू का वीडियो संभवतः AI द्वारा बनाया गया है। मूल पोस्ट में इसे (AI) के रूप में लेबल किया गया है, और कोई भी विश्वसनीय रिपोर्ट ऐसी घटना की पुष्टि नहीं करती है।'
कंगारू का ये वायरल वीडियो देखने के बाद दर्शक हैरान रह गए। इससे प्रामाणिकता को सत्यापित करने के प्रभावी तरीकों की आवश्यकता के बारे में चर्चा शुरू हो गई है। निराशा व्यक्त करते हुए एक उपयोगकर्ता ने लिखा, 'इन नकली वीडियो को रोकने की जरूरत है।' दूसरे ने कहा, 'भगवान हमें एआई बकवास की सुनामी से बचाए।'
