वायरल न्यूज़

ईद की नमाज के बाद एक-दूसरे को पटकने लगे लोग, वायरल हुआ VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 2, 2025, 12:49 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो ईद की नमाज के बाद का बताया गया है। यहां किसी बात को लेकर कुछ लोगों में कहासुनी हो गई और बाद में यही कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद लोग एक-दूसरे को उठाकर पटकने लगे।

Image

ईद की नमाज के बाद नमाजियों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। (Photo/Twitter)

Viral Video Today: ईद का त्योहार बीते सोमवार से धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईद की खुशियां बांटते हुए सैकड़ों हजारों वीडियो सोशल मीडिया में भी शेयर भी किए गए हैं। मगर इन सबके बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में आते ही छा गया है। वायरल वीडियो ईद की नमाज से जुड़ा है। मगर इसमें ऐसा कुछ कैमरे में कैद हुआ है जिसे देखकर सचमुच दिमाग घूम जाएगा। वायरल वीडियो में देखेंगे कि कैसे लोग ईद की नमाज के बाद एक-दूसरे को उठाकर-उठाकर पटक रहे हैं।

एक-दूसरे को पटकने लगे लोग

वायरल वीडियो महाराष्ट्र में भिंडी बाजार का बताया गया है। यहां सोमवार सुबह ईद की नमाज के लिए लोग बड़ी तादाद में एक स्थान पर इकट्ठा हुए थे। तय समय पर ईद की नमाज पढ़ी गई। यहां तक तो सबकुछ ठीक हुआ। मगर इसी बीच दो पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस कहासुनी तक पहुंच गई और फिर मारमीट की नौबत आ गई। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा देखकर दिमाग घूम जाएगा।

यहां एक्स देखें वीडियो

इसमें देखेंगे दर्जनों की तादाद में लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट पर उतर आए। फ्रेम में देखेंगे कि लोग एक-दूसरे को उठा-उठाकर पटक रहे हैं। कोई पक्ष किसी को सुनने को तैयार नहीं होता। इधर मामला बढ़ा तो पुलिस बीच बचाव के लिए पहुंची और दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया। मालूम हो वायरल वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article