Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ से संबंधित दर्जनों वीडियो हर दिन देखने को मिलते हैं। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर लोग जुगाड़ करने वाले के मुरीद हो जाते हैं। इसी क्रम में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों धूम मचा रहा है। यह वीडियो एक दर्जी की दुकान से सामने आया है। इस वीडियो को देखकर जबरदस्त जुगाड़ लगाने वाले दर्जी की आप भर-भरकर तारीफ करेंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो देखकर मजा आ जाएगा
वायरल वीडियो में आपको एक दर्जी नजर आएगा। आप देख पाएंगे कि सिलाई मशीन का इस्तेमाल कर दर्जी कपड़े सिल रहा है। हालांकि, इसी बीच कैमरा दर्जी के कान के पास जाता है। आप देख पाएंगे कि दर्जी ने अपने कान के पास फोन लगाया हुआ है। वह शायद किसी से बात कर रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि जब दर्जी अपने दोनों हाथों से कपड़े सिल रहा है तो उसका फोन किसने पकड़ा हुआ है। यहीं पर आपको एक जबरदस्त देसी जुगाड़ नजर आएगा। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि दर्जी ने फोन को एक पॉकेटनुमा जुगाड़ में रहा हुआ है। दरअसल, उसने कपड़े का एक छोटा पॉकेट बनाया है और उस पॉकेट में कपड़े का बेल्ट लगाया हुआ है। इस बेल्ट को उसने अपने माथे पर बांधा हुआ है। इसी कपड़े की पॉकेट में उसने मोबाइल डाला हुआ है। आप देख पाएंगे कि इसी मोबाइल पर वह बात कर रहा है। वीडियो में बंदे का जुगाड़ देख लोग उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए हैं। वीडियो को humoursgagg नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)
