वायरल न्यूज़

बंदे ने चप्पल की बनाई पकौड़ी फिर खा गया इसको, Video देखकर पता चल जाएगी पूरी सच्चाई

Viral Video: आप देख पाएंगे कि एक बंदा चप्पल के पकौड़े बनाकर खाता नजर आ रहा है। हालांकि, पूरा वीडियो देखने के बाद आपको इसकी सच्चाई पता चल जाएगी। आप देख पाएंगे कि बंदा लौकी के चप्पल बनाता है।

Image

बंदे ने खाया चप्पल पकौड़ा (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है, जो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देता है। आपने घर में बनी पकौड़ी जरूर खाई होगी। लोगों को ब्रेड पकौड़े भी खूब पसंद आते हैं। कई लोग तो मार्केट से खरीदकर इन्हें खाना पसंद करते हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर पकौड़े से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो आपको पहली बार में सोचने पर मजबूर कर देगा। इस वीडियो में एक बंदा बहुत ही अजीबोगरीब पकौड़ा बनाता दिख रहा है।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे आप

वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक बंदा चप्पल के पकौड़े बनाकर खाता नजर आ रहा है। हालांकि, पूरा वीडियो देखने के बाद आपको इसकी सच्चाई पता चल जाएगी। आप देख पाएंगे कि बंदा लौकी के चप्पल बनाता है। इसके बाद इस चप्पल के पकौड़े बनाकर खाता है। वीडियो में सबसे पहले आप देखेंगे कि बंदा लौकी को चप्पल के आकार का बनाता है। इसके बाद चप्पल को बेसन के घोल में डालता है और उस पर अच्छे से बेसन लपेटता है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि चप्पल में अच्छे से बेसन लपेटने के बाद बंदा उसे खौलते तेल में फ्राई करने के लिए डाल देता है। इसके बाद पकौड़ा बनकर तैयार हो जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पकौड़ा तैयार होता है, बंदा उसे खाने के लिए प्लेट में निकालता है। इसके बाद सॉस और चटनी लेकर उसे खाने के लिए तैयार हो जाता है। फिर चाकू और कांटे से काटकर बंदा उस पकौड़े को खा जाता है। वीडियो देखकर यूजर्स सोचने पर मजबूर हो रहे हैं। इस अनोखे वीडियो को instamart नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article