वायरल न्यूज़

Jugaad Ka Video: कमाल का जुगाड़, लकड़ी से बना दी ऐसी धांसू गाड़ी देखते रह जाएंगे आप

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 30, 2023, 10:54 AM IST

Jugaad Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक शख्स ने जुगाड़ से ऐसी गाड़ी बना दी, जिसे देखकर बड़े-बड़े दिग्गज दंग रह गए। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Image

मजेदार है देसी जुगाड़, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी जुगाड़ से बना दी मजेदार गाड़ी
  • जुगाड़ वाली गाड़ी देखकर लोग दंग रह गए
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

Desi Jugaad Video: पूरी दुनिया में लोग 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ लोग तो जुगाड़ (Jugaad Video) से ऐसी-ऐसी चीजें बना देते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के कई मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ का एक और मजेदार वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने लकड़ी का इस्तेमाल करके ऐसी धांसू गाड़ी बना दी, जिसे लोग देखते रह गए। यकीन मानिए वीडियो (Jugaad Viral Video) देखने के बाद आपको भी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

आज तक आपने जुगाड़ से बनी कई चीजें देखी होंगी। लेकिन, एक शख्स ने तो कमाल ही कर दिया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स ने लकड़ी का इस्तेमाल करके मजेदार गाड़ी बना दी है। दिखने में गाड़ी साइकिल की तरह लग रही है। लेकिन, पीछे दो पहिए और आगे एक पहिए लगे हैं। वहीं, बीच में लकड़ी के टुकड़ों का इस्तेमाल करके धांसू देसी गाड़ी बना दी। इसके बाद बड़े आराम से शख्स गाड़ी को चलाते हुए निकल जाता है। जुगाड़ का यह मजेदार वीडियो (Trending Video) अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखें मजेदार वीडियो...

मजेदार है जुगाड़ का ये वीडियो

इस जुगाड़ को देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए सोच में पड़ गए होंगे। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जुगाड़ के इस मजेदार वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'nujmolhussein' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि इस दुनिया में कुछ भी संभव है। तो कुछ का कहना है कि अगर कुछ करने का जज्बा हो तो कुछ भी संभव है।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article