देश

मेघालय में बड़ा सियासी उलटफेर, NPP में जाना चाहते थे 3 विधायक, UDP ने पार्टी से निकाला

Meghalaya News: UDP के 8 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसे अध्यक्ष ने मान्यता दे दी थी। UDP के पास कुल 12 विधायक थे। 8 के भाजपा में जाने के बाद अब 3 और विधायकों के जाने की बात से पार्टी के पास सिर्फ 1 विधायक बचेगा, जो खुद अध्यक्ष मेटबाह लिंग्दोह हैं।

Image

मेतबाह लिंगदोह (फोटो साभार- ANI)

Meghalaya News: मेघालय में सियासत में फिर बड़ा बदलाव हुआ है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) ने अपने 3 विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है। ये तीनों विधायक सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) में शामिल होना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष थॉमस ए संगमा को अर्जी दी थी। अध्यक्ष संगमा ने कहा कि उन्हें अर्जी मिली है, लेकिन वे अभी फैसला नहीं लेंगे। पहले वे कानूनी राय लेंगे, फिर फैसला सुनाएंगे। जिन 3 विधायकों को निकाला गया है, उनमें वेस्ट शिलांग से पॉल लिंग्दोह, मावकीरवाट से रेनिक्टन लिंग्दोह टोंगखार और मुकाईआव से नुजोर्की सुंगोह शामिल हैं।

NPP में जाना चाहते थे तीन विधायक

UDP के अध्यक्ष मेटबाह लिंग्दोह ने कहा कि खबरों से साफ है कि ये तीनों NPP में जा रहे हैं, इसलिए उन्हें आज 19 अक्टूबर 2026 से पार्टी से निकाला जाता है। संगमा ने बताया कि सोमवार को सिर्फ 2 विधायक पॉल लिंग्दोह और रेनिक्टन लिंग्दोह टोंगखार उनसे मिलने आए थे। तीसरे विधायक सुंगोह इलाज के लिए बाहर गए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि यह देखना होगा कि सभी विधायक अपनी मर्जी से विलय के लिए तैयार हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि पहले भी 8 विधायकों के मामले में ऐसा ही किया गया था। जब पूछा गया कि क्या तीसरे विधायक की सहमति ऑनलाइन ली जा सकती है, तो उन्होंने कहा कि इसके लिए भी वे कानूनी राय लेंगे।

UDP के 8 विधायक पहले ही छोड़ चुके हैं पार्टी

बता दें कि इससे पहले भी UDP के 8 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसे अध्यक्ष ने मान्यता दे दी थी। UDP के पास कुल 12 विधायक थे। 8 के भाजपा में जाने के बाद अब 3 और विधायकों के जाने की बात से पार्टी के पास सिर्फ 1 विधायक बचेगा, जो खुद अध्यक्ष मेटबाह लिंग्दोह हैं। वे राज्य सरकार में बिजली मंत्री हैं। अभी 60 सदस्यों वाली विधानसभा में NPP के पास 33 विधायक हैं। अगर इन 3 विधायकों का विलय मान्य हो जाता है तो NPP की संख्या 36 हो जाएगी। वहीं भाजपा के पास 10 विधायक हो गए हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article