सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। आए दिन हमें कुछ ना कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जिसकी हमें कभी उम्मीद तक नहीं होती। हाल में कुछ ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर एक बार फिर देखने को मिला, जहां एक अद्भुत मंदिर की दो तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। वायरल हो रही ये तस्वीरें भारत की अखंडता और संप्रभुता की याद दिला रही हैं। ये तस्वीरें यह भी बता रही हैं कि भारत में सभी धर्म एक समान हैं और यहां के लोग सामाजिक एकता में भरोसा रखते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अद्भुत मंदिर की तस्वीर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मंदिर के ऊपर एक बोर्ड लगा हुआ है, जिस पर 'श्री गणेश येशू मंदिर' लिखा हुआ है। मंदिर की दूसरी तस्वीर में मंदिर के अंदर का नजारा दिख रहा है, जिसमें दो देवताओं की टाइल्स लगी हुई हैं, जिनमें से एक पर भगवान गणेश की तस्वीर छपी है तो दूसरे पर ईसाइयों के देवता यीशू मसीह की तस्वीर छपी हुई है। दोनों तस्वीरें एक साथ ही दिख रही हैं और उन दोनों पर एक बड़ा सा माला चढ़ाया गया है। ये तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं कि भारत में सभी धर्म के लोग एक साथ मिलजुल कर रहते हैं।
तस्वीरों पर लोगों के रिएक्शन
इन वायरल तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @pradhan.mantri_bae.dilao_yojna नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह सच्ची आस्था और भाईचारे का प्रतीक है।" दूसरे ने लिखा, "भारत की खूबसूरती यही है कि सभी धर्म एक साथ मिलकर रहते हैं।" तीसरे ने लिखा, "0% दिखावा, 100% भक्ति।"
