वायरल न्यूज़

Video: झमाझम बरस रहा था पानी लेकिन दुल्हन ने नहीं रोकी अपनी एंट्री, फिर दूल्हे ने अपने काम से जीत लिया दिल

Dulha Dulhan Video: जब बारिश हो रही होती है, तभी दुल्हन की एंट्री का समय होता है। आप देख सकते हैं कि झमाझम बारिश के बीच भी दुल्हन अपनी एंट्री नहीं रोकती है। वहीं दूल्हा भी हो रही बारिश के बीच अपनी दुल्हन का इंतजार करता नजर आता है।

Image

दुल्हन की जबरदस्त एंट्री (इंस्टाग्राम)

Dulha Dulhan Video: भारत में इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है। इस दौरान किसी न किसी इलाके में हर दिन बारिश होती नजर आती है। कई बार बारिश ऐसे टाइम पर होने लगती है, जब उसकी जरूरत नहीं होती। इसके साथ ही लोगों को इस बारिश से परेशानी भी होती है। बता दें कि भारत में इन दिनों शादियों का भी सीजन चल रहा है। भले ही एक तरफ बारिश का मौसम है लेकिन शादियां रुक नहीं रही हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक दिल छूने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

बारिश में दुल्हन की एंट्री ने जीता दिल

वायरल हो रहा वीडियो ऐसा है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक दूल्हा-दुल्हन की शादी के दौरान बारिश हो रही होती है। जब बारिश हो रही होती है, तभी दुल्हन की एंट्री का समय होता है। आप देख सकते हैं कि झमाझम बारिश के बीच भी दुल्हन अपनी एंट्री नहीं रोकती है। वहीं दूल्हा भी हो रही बारिश के बीच अपनी दुल्हन का इंतजार करता नजर आता है। वीडियो में सबसे अंत में दूल्हा सबका दिल जीतता नजर आता है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि दूल्हा अपनी दुल्हन को जरा भी निराश नहीं करता है और पूरी एंट्री में उसका साथ देता है। वह अपने भीगने की परवाह नहीं करता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी दुल्हन की एंट्री को खास बनाने के लिए उसके साथ बारिश में भी डांस करता है। इस दौरान दुल्हन बेहद खुश नजर आती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने यूजर्स का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को __shitalrathore655__ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article