वायरल न्यूज़

IQ TEST: सुंदर की भीड़ में बैठी है एक सुंदरी, दम है तो 10 सेकंड में खोज लें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 14, 2025, 08:52 AM IST

IQ TEST: आपकी आंखों के साथ दिमाग को परखने वाली एक जबरदस्त तस्वीर के साथ फिर हाजिर हुए हैं। वायरल तस्वीर में हर तरफ सुंदर लिखा हुआ है। मगर इसमें एक जगह सुंदरी भी छिपी है, जिसे खोजने का चैलेंज है।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (Photo/TNN)

IQ TEST Challenge: सोशल मीडिया की दुनिया में रोज ऐसी तस्वीरें शेयर होती हैं जो सीधे हमारे दिमाग को चैलेंज करती हैं। इन तस्वीरों में कुछ खास रहस्य या ऑब्जेक्ट छिपे होते हैं, जिन्हें खोजने का चैलेंज दिया जाता है। मगर खूब कोशिश के बाद भी कई बार ऐसे चैलेंज को पूरा करना मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसी ही तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करने का चैलेंज दिया गया है। वायरल तस्वीर में हर तरफ सुंदर लिखा हुआ नजर आता है।

सुंदर की भीड़ में सुंदरी

तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं इसमें एक जगह सुंदरी भी कहीं आराम से बैठी हुई है। आज आपको उसी सुंदरी को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको सुंदर में छिपी सुंदरी को खोजने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में जवाब तलाश कर लिया तो आज के विजेता आप ही हैं।

हालांकि किसी तरह अभी तक जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

गोल घेरे में देखिए जवाब

Brain Test Challenge

गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना सुंदर की भीड़ में सुंदरी नजरों के सामने ही बैठी थी मगर उसे खोजना उतना ही मुश्किल काम था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article