वायरल न्यूज़

स्टंटबाजी से लड़कियों को करने चला था इम्प्रेस, खुद ही इंप्रेशन खराब कर बैठा, Video देख छूट जाएगी हंसी

एक पार्क में बैठी लड़कियों को इम्प्रेस करने के चक्कर में एक लड़के ने अपनी भद्द पीटवा ली। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

स्टंटबाजी दिखा लड़कियों को करना चाहता था इम्प्रेस लेकिन हुआ नाकाम (Instagram/@indiaonfeed.on)

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो हमें हंसने पर मजबूर कर देता है। हाल ही में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के का कॉन्फिडेंस पलभर में टूट जाता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का पार्क में खड़ा है। पार्क में जैसे ही उसकी नजर वहां बैठी कुछ लड़कियों पर पड़ी तो उसने उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें:

Backflip दिखाने गया था, मगर फ्लॉप होकर लौटा

ऐसे में लड़के ने उन लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए अपने acrobatic skills दिखाने का सोचा और वह अपनी करतबबाजी दिखाने लगा। पार्क में बैठी लड़कियों के समूह के सामने जा वह पूरी तैयारी के साथ backflip मारने की कोशिश करता है ताकी उन लड़कियों का ध्यान उस पर जाए और वे उस पर मोहित हो जाए। मगर ऐसा कुछ नहीं होता और जो होता है वह उस लड़के ने सोचा भी नहीं था और उसकी इस हरकत के बाद तो वह उन लड़कियों को मुंह दिखाने लायक नहीं रहता।

ये भी पढ़ें:

दो बार की कोशिश मगर दोनों बार रहा असफल

असल में लड़का जैसे ही पहला फ्लिप मारता है वैसे ही उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह सीधे जमीन पर चारों खाने चित्त हो जाता है। जैसा कि वह चाहता था, वैसे ही उन लड़कियों का ध्यान उस पर जाता तो है मगर वे उस पर इम्प्रेस होने के बजाय उसे छपरी समझकर इग्नोर कर देती हैं। मगर वह लड़का इतना सब कुछ होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारता और अपनी कोशिश जारी रखता है और ऐसे में वह एक बार फिर से अपनी करतबबाजी दिखाने की सोचता है, मगर इस बार भी वह बैक फ्लिप मारते वक्त जमीन पर गिरकर धूल चाटने लगता है।

वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स कर लड़के के खूब लिए चटकारे

लड़के की इन नाकाम कोशिशों की वजह से ही यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग हंस भी रहे हैं और लड़के के लिए थोड़ा अफसोस भी जता रहे हैं। इस वीडियो पर तमाम लगों के मजेदार कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इतना कॉन्फिडेंस था, लेकिन फिजिक्स ने सारा गेम खराब कर दिया।” वहीं दूसरे ने कहा, “पहली बार गिरने के बाद रुक जाना चाहिए था।” इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर @indiaonfeed.on नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article