वायरल न्यूज़

कीड़ों के हमले से बेकाबू हुआ हाथी, सड़क पर जमकर मचाया उत्पात, देखें यह Video

शहर की व्यस्त सड़कों पर एक बेकाबू हाथी उत्पात मचाते देखा गया, जिससे आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

शहर में सड़क पर दौड़ता हुआ बेकाबू हाथी (X/@dpkBopanna)

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बेकाबू हाथी सड़क पर जमकर उत्पात मचा रहा है। वह सड़क पर इधर-उधर दौड़ते हुए नजर आ रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @dpkBopanna नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में यूजर ने इस घटना के बारे में भी बताया है। जहां उसने यह बताया कि यह घटना कर्नाटक के गुंडलुपेट शहर की है। जहां एक हाथी शहर की सड़क पर अचानक बेकाबू हो गया। वीडियो को देख लोगों की सांसे थम गई।

बाघ को खोजने के लिए जंगल से लाया गया था हाथी

वीडियो के कैप्शन में आगे बताया गया कि इस प्रशिक्षित हाथी को बाघ की तलाश में जंगल से लाया गया था। अचानक हाथी सड़क पर बेकाबू हो गया और वह शहर में इधर-उधर दौड़ने लगा। वन विभाग की टाइगर कॉम्बिंग टीम का हिस्सा यह हाथी बस स्टैंड और स्थानीय पुलिस स्टेशन के पास से गुजरा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन सौभाग्य से किसी को कोई चोट नहीं आई। बाद में महावतों और वनकर्मियों ने स्थिति संभाल ली।

क्या हुआ था घटना के दौरान?

वन विभाग की टीम इलाके में बाघ की खोजबीन कर रही थी। इसी ऑपरेशन में शामिल यह कुंकी हाथी अचानक बेकाबू हो गया। चश्मदीदों का कहना है कि वह तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ शहर में घुस आया। बस स्टैंड पर खड़े यात्री और थाने के आसपास के लोग घबरा गए। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई, लेकिन हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

बेकाबू होने की असली वजह

वन अधिकारियों ने खुलासा किया कि हाथी पर कीड़ों ने अचानक हमला कर दिया। इन कीड़ों के काटने से उसे तेज दर्द और बेचैनी हुई, जिसके चलते वह घबरा गया और जंगल का रास्ता भटककर शहर में जा घुसा। प्रशिक्षित होने के बावजूद, वह कंट्रोल से बाहर हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, ऐसे कीड़े जंगल में आम हैं, लेकिन इस बार हमला इतना जोरदार था कि हाथी सहन नहीं कर सका।

कैसे संभाली गई स्थिति?

हाथी के बेकाबू होने की सूचना मिलते ही वनकर्मियों और महावतों की टीम तुरंत हरकत में आई। उन्होंने हाथी को शांत करने के लिए पुराने तरीके अपनाए। कुछ देर की मशक्कत के बाद हाथी को काबू में लाया गया। फिलहाल उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अधिकारी इसे सुरक्षित रूप से वापस बांदीपुर या आसपास के जंगल में छोड़ने की योजना बना रहे हैं, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article