सोशल मीडिया पर जंगल की दुनिया का कोई ना कोई वीडियो हर दिन धूम मचाता है, जिसमें जंगली जानवरों से जुड़े वीडियो आग की तरह फैलते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही धांसू वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो न सिर्फ रोमांच से भरपूर है, बल्कि हमें जीवन का एक जरूरी पाठ भी पढ़ाता है। वीडियो में हमें सबक ये मिलता है कि एकता में ही ताकत है। वायरल हो रहा यह वीडियो शेर और भैंसों का है, जहां जंगल का राजा एक अकेले भैंसे पर हमला करता है। लेकिन अपने दोस्त को मुसीबत में फंसा देख भैंसों के झुंड की एंट्री होती है और यहीं से सबकुछ पलट जाता है। अंत में आखिरकार शेर को दुम दबाकर भागना पड़ता है।
भैंसे पर टूट पड़ा शेर
वीडियो की शुरुआत बेहद डरावने नजार के साथ होती है, जहां आप देख सकते हैं कि जंगल में नदी किनारे एक अकेले भैंसे को पानी पीते देख शेर उस पर टूट पड़ता है। वह अपने मजबूत पंजों से भैंस को जकड़ लेता है और अपने नुकीले दांतों से उसके एक पैर को पकड़ लेता है। शेर पूरी ताकत के साथ उस पर हमला करने की कोशिश करता है। भैंसा छटपटाता है; खुद को बचाने के लिए वह खूब संघर्ष करता है, लेकिन शेर की पकड़ इतनी मजबूत होती है कि भैंसा का बच पाना लगभग नामुमकीन लगता है। लेकिन तभी इस वीडियो में ट्विस्ट आता है। दूर से धूल का गुबार उड़ता हुआ दिखता है। अपने साथी को मुसीबत में देख भैंसों का एक पूरा झुंड, सींग ताने, एकजुट होकर दौड़ता हुआ मौके पर पहुंचता है और बिना देर किए बिल्कुल निडरता से शेर पर टूट पड़ता है।
जान बचाने के लिए भागा जंगल का राजा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर पर एक-दो भैंसे नहीं बल्कि भैंसों की पूरी टोली मिलकर उसे घेर लेती है। जब शेर खुद को चारों तरफ से घिरा हुआ पाता है तब उसका घमंड चकनाचूर हो जाता है और वह फौरन भैंस को छोड़ अपनी जान बचाने के लिए वहां से दुम दबाकर भाग जाता है। ऐसे में शेर ना आव देखता है ना ताव, वह तेज रफ्तार से जंगल की ओर भाग खड़ा होता है। भैंसों की एकजुटता से जंगल का राजा चंद सेकेंड्स में ही मैदान छोड़कर भाग जाता है। वहीं, अकेले भैंसे की जान बच जाती है, और झुंड विजयी होकर वापस लौटता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो को देख कोई भी यही कहेगा कि एकता की ताकत से बड़ा कुछ नहीं। यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @jadisafaris नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, “जंगल के बीचों-बीच, हर पल अस्तित्व की लड़ाई है। एक शेर ने नदी किनारे एक भैंस पर हमला कर दिया, उसे गिराने की ठान ली। लेकिन तभी, कुछ अविश्वसनीय हुआ। एक और भैंस सामने आई, जो अपने दोस्त के बगल में निडरता से खड़ी थी। साहस ने उस शक्तिशाली शेर को जंगल में पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। यह सिर्फ एक शिकार नहीं है; यह वफादारी, बहादुरी और एकता की अटूट भावना की कहानी है।”
“एकता की मिसाल!”
वीडियो के पोस्ट होते ही इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। लोग वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं—"एकता की मिसाल!", "शेर भी हार मान गया," "इंसानों को सीखना चाहिए," इत्यादि। कुछ यूजर्स इसे रील्स बनाकर शेयर कर रहे हैं, तो कुछ इस पर मीम्स बना रहे हैं। वीडियो न सिर्फ एंटरटेनिंग है, बल्कि इंस्पायरिंग भी है। यह वीडियो हमें यह बताता है कि अकेले आप कितने भी मजबूत हों, लेकिन ग्रुप की पावर के आगे सब फेल है। जंगल हो या इंसानी दुनिया, एकजुट रहो तो सामने कोई भी चुनौती नहीं टिकती।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
