वायरल न्यूज़

महिला को जिंदा निगल गया अजगर, रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 17, 2025, 01:11 PM IST

Viral Video Today: होश उड़ाने वाला ये वीडियो इंडोनेशिया का बताया गया है। इस वीडियो देखेंगे कि एक विशालकाल अजगर एक महिला को जिंदा निगल गया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

Image

वायरल वीडियो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है जो हमारे होश उड़ जाते हैं। आंखों यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो किसी के भी होश उड़ा देगा। वीडियो खतरनाक अजगर से जुड़ा है जो एक महिला को जिंदा निगल गया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा शायद ही किसी को यकीन होगा।

महिला को निगल गया अजगर

दावा किया गया है वायरल वीडियो इंडोनेशिया का है। यहां एक महिला खेती के काम से जंगल की तरफ गई थी और यहीं उसका सामना भूखे अजगर से हो गया। अजगर ने तुरंत महिला को दबोच लिया और उसे थोड़ी ही देर में जिंदा निगल गया। इसके बाद जो कुछ होता है सब कैमरे में कैद है। इसमें देखेंगे कि महिला को जिंदा निगलने के बाद अजगर आराम से पड़ा है।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

लोगों ने किया सांप पर हमला

इधर काफी देर तक महिला जब वापस नहीं लौटी तक परिवार के लोग उसे जंगल में खोजने में पहुंचे। जंगल में अजगर का फूला हुआ पेट देखकर सभी के होश उड़ गए। लोगों को आभास हो गया कि महिला को अजगर अपना शिकार बना चुका है। आखिर में देखेंगे इससे गुस्साए कुछ लोग लाठी-डंडे से अजगर पर हमला कर देते हैं। मालूम हो वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर Mike Holston नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article