वायरल न्यूज़

Viral Video: दुबई की चमक के पीछे छिपी है ये बड़ी सच्चाई, भारतीय महिला ने खोल दी पोल, बताया वहां रहने का दर्द

Viral Video: सोशल मीडिया पर दुबई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने वहां की ऐसी सच्चाई दिखाई, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है।

Image

दुबई की सच्चाई (तस्वीर साभार- @keerthana_lokeshh)

Viral Video: ये दुनिया चकाचौंध से भरी हुई है। कई लोग इसका लुत्फ उठाने चाहते हैं और इसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। खासकर, विदेश की जिंदगी जीने के लिए अक्सर लोग बेताब रहते हैं और इसके लिए काफी पैसे भी खर्च करते हैं। इसमें दुबई का नाम भी आता है, जो काफी लग्जरी और शानदार लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। कई लोगों का ड्रीम होता है कि वो दुबई (Dubai Viral Video) में जाकर रहे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी जिस तरह दुबई के वीडियो वायरल होते रहते हैं, उसे देखकर हर कोई वहां जाकर रहना चाहता है। लेकिन, इन दिनों दुबई का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। क्योंकि, एक महिला ने जिस तरह दुबई की चमक के पीछे की सच्चाई को दिखाई है,उसने सबको हैरान कर दिया।

    आप सबने सोशल मीडिया पर दुबई के कई मजेदार वीडियो देखे होंगे, जिन्हें देखकर वहां जाने का जरूर मन करता होगा। लेकिन, इस वायरल वीडियो को देखने के बाद जरूर आप सोच में पड़ जाएंगे। दअरसल, दुबई में रहने वाली भारतीय मूल की महिला कीर्तना एल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने इस वीडियो में विदेश में रहने वाले लोगों की परेशानियों और संघर्षों को दिखाया है। कीर्तना का कहना है कि ज्यादातर लोगों को लगता है कि दुबई की जिंदगी काफी शानदार, आरामदायक और लग्जरी है। लेकिन, सच्चाई काफी अलग है। आखिर, क्या समस्या है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    दुबई का सच

    वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। क्योंकि, जिस तरह की उन्होंने सच्चाई दिखाई है, वो काफी हैरान करने वाला है। लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाएगा कि क्या सच में दुबई की जिंदगी ऐसी है? इंस्टाग्राम पर खुद 'keerthana_lokeshh' ने इस वीडियो को शेयर किए हैं। अब यह वीडियो वायरल होने लगा है और इस नजारे को देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं। साथ ही सवाल भी कर रहे हैं कि क्या सच में दुबई की जिंदगी ऐसी है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article