वायरल न्यूज़

Husband Wife Funny Video: पति के साथ रील शूट करने लगी महिला, मगर जो हुआ देखकर हंसी ना रुकेगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 17, 2025, 02:07 PM IST

Husband Wife Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि पति आराम से बाइक चला रहा है तभी पिछली सीट पर बैठी पत्नी रील शूट करती है। मगर इसी बीच ऐसा कुछ हुआ देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

पति-पत्नी का ये वीडियो देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। (Photo/Instagram)

Husband Wife Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो पति-पत्नी से जुड़ा है। दोनों बाइक पर हैं और पीछे बैठी पत्नी कैमरे से रील शूट कर रही हैं। मगर इसी बीच ऐसा कुछ हुआ जिसने हर तरफ धूम मचाकर रख दी है। मजेदार वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

देखकर हंसी ना रुकेगी

वायरल वीडियो में देखेंगे पति बाइक चला रहा है और पीछे पत्नी बैठी है। आगे छोटा बच्चा भी बैठा हुआ है। इसी बीच पत्नी ने दौड़ती बाइक पर रील शूट करने का प्लान बनाया। महिला ने तुरंत कैमरा ऑन किया और रिकॉर्ड करने लगी। मगर अब महिला जो कुछ कहती है सुनकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। इसमें देखेंगे महिला अभिवादन करते हुए कहती है, 'हाए लेडीज एंड लेडा।' मजेदार है खुद के मुंह से ऐसे शब्द निकलने के बाद महिला खुद महिला भी कंफ्यूज हो गई। मगर बाद में हंसी भी नहीं रोक पाती है।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

इसमें आगे देखेंगे कि महिला फिर से लेडीज एंड जेंटलमैन कहने की कोशिश करती है, मगर उसके मुंह से फिर वही बात निकलती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। मालूम हो वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article