वायरल न्यूज़

बेवजह झगड़ा करने लगा पति, पत्नी ने छत से ही फेंक दिया, हिला देगा वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 13, 2025, 07:46 AM IST

Husband Wife Fight Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि पति-पत्नी दोनों छत पर हैं और किसी बात पर झगड़ रहे हैं। इसमें पत्नी को तभी इतना गुस्सा आया कि पति को उठाकर धक्का दे दिया और सीधे नीचे जा गिरा।

Image

पति-पत्नी के बीच झगड़े का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। (Photo/Twitter)

Husband Wife Fight Video: सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही पहले किसी ने देखा होगा। वीडियो में एक पति-पत्नी के बीच तीखी बहस छत पर चल रही है,जो देखते ही देखते खतरनाक मोड़ ले लेती है। बताया जा रहा है कि पति ने बेवजह अपनी पत्नी से झगड़ा शुरू कर दिया, जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। यह पूरी घटना किसी ने अपने कैमरे में कैद कर ली, और अब यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुरुष और एक महिला एक मिट्टी के घर की छत पर खड़े हैं। पुरुष गुस्से में कुछ कह रहा है,जबकि महिला उसका जवाब देती दिख रही है। अचानक महिला गुस्से में पुरुष को धक्का देती है और वह छत से नीचे गिर पड़ता है। आसपास के लोग इस घटना को देखकर हैरान रह जाते हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि पुरुष को गंभीर चोट आई या नहीं।

एक्स पर देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे नकली बता रहे हैं, तो कुछ इसे पति-पत्नी के बीच बढ़ते तनाव का नतीजा मान रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में संवाद की कमी और गुस्से के खतरनाक परिणामों पर चर्चा छेड़ दी है। वीडियो एक्स पर @rareindianclips नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article